विषैले जंतु के काटने से युवती की मौत

 

 

 

 

 

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

बलिया। मनियर नगर पंचायत के मनियर चांदूपाकड़ वार्ड नं 4 निवासी मुद्रिका राजभर की 19 वर्षीय पुत्री नंदिनी राजभर को शनिवार की रात किसी विषैले जंतु के काटने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार बताया जा रहा है कि प्रतिदिन की भांति रात को खाना खाने के बाद नन्दनी अपने बिस्तर पर सो गई। रात करीब तीन बजे जब उसका गला सूखने लगा तो चिल्लाने लगी। आनन फानन में परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मनियर ले गए। जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल बलिया रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। नंदिनी की शादी जून 2025 में तय थी। पांच भाई बहन में वह दूसरे नंबर की थी।

Related Articles

Back to top button