गाजीपुर:बृजनंदन सिंह को वाराणसी के शहर दक्षिणी (वि.स.)का प्रभारी बनाए जाने से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल

रिपोर्ट: सुरेश चंद पांडे

भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री बृजनन्दन सिंह को शहर दक्षिणी विधानसभा वाराणसी का विधानसभा प्रभारी बनाये जाने पर भाजपा कार्यकत्ताओं तथा क्षेत्र की जनता में हर्षोउल्लास का वातावरण बना हुआ है। सूची जारी होते ही उनके शुभेच्छु व पार्टी पदाधिकारी सहित कार्यकत्ताओं संग बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।ज्ञात हो कि जनपद गाजीपुर के जमानिया क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव के मूल निवासी भाजपा कार्यकर्ता वृजनन्दन सिंह गॉव से ही राजनीत की शुरुआत करते हुए अपने कुशल नेतृत्व व कर्मठ व्यक्तित्व के बल पर जिला मंत्री ,जिला उपाध्यक्ष , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा बनकर जनपद में पार्टी को मजबूत करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा और मोर्चा व प्रकोष्ठो में राष्ट्रीय पदाधिकारी के रूप में संगठन में गाजीपुर का प्रतिनिधित्व किया। राजनीत का यह सफर यही नहीं रुका बल्कि अपने कर्म पथ पर चलते हुए पार्टी में अपनी प्रतिभा व कार्यकुशलता का लोहा मनवाते हुए आठ गैर प्रदेशों में भी कई बार प्रभारी बनकर पार्टी प्रत्याशी को विजयश्री हासिल कराने में सफल रहे। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के शहर दक्षिणी विधानसभा का प्रभारी बनाया जाना बड़ी बात है। इस बाबत श्री सिंह से बात करने पर उन्होंने संगठन के शीर्ष नेतृत्व तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं पार्टी पर भरोसा जताते हुए उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया तथा पार्टी के देव तुल्य कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया इस दौरान श्री सिंह बहुत ही भावुक दिखे, इस उपलब्धि पर क्षेत्र सहित पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button