Mumbai news:संजीव उपाध्याय की राकांपा मुंबई प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्ती

उत्तर भारतीय समाज के बुलंद आवाज डैसिंग युवा कार्यकर्ता को मिली बड़ी जिम्मेदारी

रिपोर्ट/अजय उपाध्याय

मुंबई: हाल ही में मुंबई विभागीय राष्ट्रवादी कॉँग्रेस पार्टी की कार्यकारिणी घोषित की गई जिसके अनुसार महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष जयंत पाटील के अनुमोदन पर राखी जाधव को मुंबई के अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई थी इसके बाद अन्य पदों पर कई निष्ठावान और अनुभवी कार्यकर्ताओं को महत्तवपूर्ण पद दिए गए.इनमे से एक उत्तर मध्य मुंबई जिल्हा अध्यक्ष मिलिंद अण्णा कांबले के बेहद करिबी निष्ठावान कार्यकर्ता संजीव उपाध्याय को उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया. उनकी इस नियुक्ति पर मुंबई भर से उन्हें लगातार बधाई संदेश मिल रहे हैं. कुर्ला विधानसभा क्षेत्र में अपने कार्य से लोगों के दिल में जगह बना चुके संजीव उपाध्याय की इस नियुक्ति से कुर्ला विधानसभा के लोगों और विशेषकर उत्तर भारतीय समुदाय में खुशी की लहर दौड़ पडी है. संजीव उपाध्याय को बधाई देने वालों में वरिष्ठ नेता व समाज सेवक मुन्ना भाई, युसूफ पटेल, विजय शर्मा, नीलेश केवाले, संजय पवार, वसंत फुल्लारे, धनाजी जाधव, अमिता म्हात्रे, समीर काजी इत्यादी प्रमुख हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button