Azamgarh :पुलिस अधीक्षक ने गोवध में वांछित/फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु 15 हजार रूपये का नगद पुरस्कार किया घोषित

पुलिस अधीक्षक ने गोवध में वांछित/फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु 15 हजार रूपये का नगद पुरस्कार किया घोषित

 

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव
दिनांक- 30.07.2024 को वादी मुकदमा विशाल पाल पुत्र सुभाष पाल निवासी चकतोफापुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ने थाना बिलरियागंज पर लिखित तहरीर दिया था कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादी मुकदमा के गाय की बछिया को काटकर फेंक दिया गया था, के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 271/2024 धारा 303(2), 371 (1) बीएनएस व 3/5/8 गोवध अधिनियम बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
विवेचना के क्रम में 1.अबू तालिब पुत्र हसन रजा उर्फ झिनकू निवासी नसीरपुर थाना बिलरियागंज आजमगढ़ 2.तैय्यब पुत्र हसन रजा उर्फ झिनकू निवासी नसीरपुरथाना बिलरियागंज आजमगढ़ 3.आमिद हम्जा पुत्र महमूद अहमद 4. झिनक उर्फ फैजान पुत्र अब्दुल कदर नि0गण ग्राम मुहम्मदपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ का नाम प्रकाश में आया।
मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 03 अभियुक्त जेल में निरूद्ध है। अभियुक्त आमिद हम्जा पुत्र महमूद उपरोक्त फरार चल रहा है। जिसके क्रम में-
दिनांक- 30.09.2024 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ हेमराज मीना द्वारा थाना बिलरियागंज पर पंजीकृत 271/2024 धारा 303(2), 371 (1) बीएनएस व 3/5/8 गोवध अधिनियम से सम्बन्धित वांछित/फरार अभियुक्त आमिद हम्जा पुत्र महमूद निवासी मोहम्मदपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ की गिरफ्तारी हेतु जनपद स्तर से अभियुक्त पर 15 हजार रूपये का नकद पुरस्कार घोषित किया गया।

Related Articles

Back to top button