आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद एवं स्वामी महेश महर्षि के जन्म दिवस पर कायस्थ महासंगम में अरविंद चित्रांश के गौरवशाली पूर्वांचल का लोकार्पण
Arvind Chitransh's glorious Purvanchal was launched at Kayastha Mahasangam on the birth anniversary of spiritual guru Swami Vivekananda and Swami Mahesh Maharshi
रिपोर्ट: रोशन लाल
आजमगढ़ के अरविंद चित्रांश का पुस्तक गौरवशाली पूर्वांचल, दिल्ली स्थित अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में कायस्थ समाज के अपरंपार भीड़ के साथ हाल में प्रवेश करते हुए विश्व के महान आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद एवं स्वामी महेश महर्षि जी के जन्म दिवस के अवसर पर गौरवशाली पूर्वांचल के प्रधान संपादक अरविंद चित्रांश के पुस्तक का लोकार्पण,भारत सरकार के पूर्व प्रधान सचिव, कायस्थ समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनूप कुमार श्रीवास्तव ने किया।
भारत के रहने वाले विश्व स्तर पर दो महान अध्यात्मिक गुरू,युग प्रवर्तक और कायस्थ गौरव स्वामी विवेकानंद व महर्षि महेश योगी जी के जन्म जयंती समारोह डॉ० अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर दिल्ली में उपस्थित महर्षि चक्रपाणि जी महाराज, वृंदावन चित्रगुप्त पीठ के स्वामी सच्चिदानंद, उत्तर प्रदेश के वन मंत्री डॉ अरुण सक्सेना, के.पी. ट्रस्ट प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ० सुशील सिंहा, पूर्व राज्य मंत्री रिबू श्रीवास्तव, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अरुण सिन्हा, पूर्व प्रधानमंत्री स्व० लाल बहादुर शास्त्री की बहू नीरा शास्त्री आदि लोगों द्वारा दीप प्रज्वलित करके समारोह की शुरूआत किया गया।
आध्यात्मिक गुरुओं के जयंती समारोह में उपस्थित जय चित्रांश आजमगढ़ एवं अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी संगम भारत के संयोजक अरविंद चित्रांश, प्रख्यात कथक,नृत्यांगना पदमश्री नलिनी कमलिनी,कॉमेडियन दीपू श्रीवास्तव, पूर्व न्यायमूर्ति सुधीर सक्सेना, पूर्व चीफ जस्टिस गिरीश चंद्र श्रीवास्तव,विश्व के सबसे बड़े घने बालों के लिए, लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड विजेता स्मिता श्रीवास्तव, नरकटियागंज के विधायक रश्मि वर्मा,नेपाल के सांसद मनीष सुमन, नेपाल मद्धेशिया समाज के अध्यक्ष डॉ जितेंद्र दत्त,अंतरराष्ट्रीय समन्वक अनिल अनिल कण, प्रसिद्ध गायक दिवाकर श्रीवास्तव एवं रिद्धि सिद्धि ने अंतरराष्ट्रीय कायस्थ महासंगम में हजारों की संख्या में समा बांध दिया। जिसका संचालन अशोक श्रीवास्तव ने किया