कम्पोजीट विद्यालय बनियापार शिक्षा क्षेत्र बड़रांव जनपद में स्कूल चलो अभियान रैली का किया गया भव्य आयोजन

 

रिपोर्ट: अशोकश्रीवास्तव ब्यूरोप्रमुख घोसी मऊ।

घोसी। कम्पोजीट विद्यालय बनियापार शिक्षा क्षेत्र बड़रांव के प्रांगण से बुधवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मऊ व खंड शिक्षा अधिकारी बड़रांव के कुशल निर्देशन व मार्गदर्शन में स्कूल चलो अभियान रैली निकली गई।

रैली को ग्राम प्रधान हरिनारायण यादव , अवनीश यादव (क्षेत्र पंचायत सदस्य), सुग्गा प्रसाद ( क्षेत्र पंचायत सदस्य) समाजसेवी राजहंस यादव ने हरी झंडी दिखाकर रैली को गांव की विभिन्न गलियारों के लिए रवाना किया गया।

कम्पोजिट विद्यालय बनियापार शिक्षा क्षेत्र बड़रांव जनपद मऊ में स्कूल चलो अभियान रैली का आयोजन प्रधानाध्यापक अवधेश सिंह,सहायक अध्यापक विवेक कुमार , व सूर्य प्रताप l के देख-रेख में छात्रों ने विभिन्न शैक्षिक नारों:- लड़का लड़की एक समान, यहीं संकल्प, यही अभियान।

हम बच्चों का नारा है, शिक्षा अधिकार हमारा है।

शिक्षा ऐसी सीढ़ी है, जिससे चलती पीढ़ी है। जैसे नारों के उद्घोषों के द्वारा विद्यालय में 6 से 14 वर्ष के छात्रों का नामांकन करने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया।

विवेक कुमार ने कहा इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें स्कूल आने के लिए प्रेरित करना था और बच्चों को शिक्षा के अवसर प्रदान करना तथा उन्हें समाज के मुख्य धारा में जोड़ना है। वहीं प्रधानाध्यापक अवधेश सिंह जी ने बताया कि 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक स्कूल चलो अभियान रैली के प्रथम चरण में छात्रों को विद्यालय में अधिक से अधिक संख्या में नामांकन करवाना है कोई भी बच्चा 6 से 14 वर्ष की उम्र का विद्यालय जाने से ना छूटे तथा बच्चों को शिक्षा के महत्व पर बल दिया और उन्हें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। यह रैली बच्चों में उत्साह और जोश का संचार करने में सफल रही।

इस अवसर पर अशोक कुमार (रोजगार सेवक), अंकुर यादव (पंचायत सहायक) मनोज गुप्ता, सुशील शर्मा, शहाब मकबूल खान, सावित्री देवी, ममता सिंह व समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button