भिवंडी पूर्व विधानसभा सीट पर ३० उम्मीदवारो ११ अवैध १७ चुनावी मैदान में
30 candidates in Bhiwandi East Assembly seat, 11 invalid, 17 in election field
हिंद एकता टाइम्स भिंवंडी
रवि तिवारी
भिवंडी – विधान सभा चुनाव को लेकर १३७ भिवंडी पुर्व विधान सभा में वागी उम्मीदवारों को लेकर सभी उम्मीदवारों की सासें अटकी हुई हैं। नामांकन दाखिल करने वाले कुल ३० उम्मीदवारों की छानबीन बुधवार, ३० अक्टूबर २०२४ को सुबह ११ बजे पूरी की गई। इस प्रक्रिया के बाद कुल १७ उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। निर्वाचन अधिकारी अमित सानप व्दारा यह जानकारी दी गई। यह जानकारी साझा करते समय केंद्रीय चुनाव निरीक्षक अमना तस्नीम भी मौजूद थीं। नामांकन प्रकृया का कार्य २९ अक्टूबर २०२४ को पुर्ण होने के बाद पाया गया कि २३ उम्मीदवारों व्दारा कुल ३० नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। सभी नामांकन पत्रों की छानबीन प्रक्रिया उम्मीदवारों तथा उनके प्रतिनिधियों के समक्ष की गई। इसमें १७ उम्मीदवारों का नामांकन वैध पाया गया है जबकि ११ नामांकन पत्र अवैध घोषित किया गया।
१३७ भिवंडी विधान सभा क्षेत्र के चुनावी मैदान में रूपेश लक्ष्मण म्हात्रे अपक्ष, संतोष मंजय्या शेट्टी शिवसेना शिंदे गुट,भुमेश राजय्या कल्याडप अपक्ष, शंकर नागेश मुटकिरी अपक्ष, मनोज वामन गुलवी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना,
तेजस रामदास पाटील अपक्ष,
विशाल विजय मोरे अपक्ष,
इमरान उस्मान शेख अपक्ष,
रईस कासम शेख समाजवादी प पार्टी, विठ्ठल नामदेव जाधव अपक्ष, तेजस साहेबराव आढाव अपक्ष,नारायण प्रताप वंगा राईट टू रिकॉल, रफीक इस्माईल मुल्ला अपक्ष,परशुराम रामपहाट पाल बहुजन समाज पार्टी,
वसीम साबीर अन्सारी अपक्ष,
प्रकाश अरूणोदय वड्डेपेल्ली अपक्ष, इस्माईल मो. युसुफ रंगरेज अपक्ष,चुनावी मैदान में हैं। जिन उम्मीदवारों का नाम अवैध नामांकन सूची में हैं।
रूपेश लक्ष्मण म्हात्रे अपक्ष,
रूपेश लक्ष्मण म्हात्रे शिवसेना युबीटी. इस्माईल मो. युसुफ रंगरेज अपक्ष, रफीक इस्माईल मुल्ला एमआईएम आईएम, राकेश राजेश मंडल अपक्ष,
फारुक रियाज पठाण अपक्ष,
बाबुभाई मनोरभाई पटेल अपक्ष,
मोहम्मद शमीम मो. आरिफ अन्सारी पीस पार्टी, गुरुनाथ गोविंद म्हात्रे अपक्ष, प्रल्हाद नारायण गायकवाड वंचित बहुजन आघाडी, प्रल्हाद नारायण गायकवाड वंचित बहुजन आघाडी, के नाम शामिल हैं। अब भिवंडी पूर्व विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों की अंतिम सूंची ४ नवंबर २०२४ को दोपहर ३ बजे तक नामांकन वापस लेनें के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।