ब्लॉक मिशन प्रबंधक डॉ.अभिषेक कुमार का नाम विश्व कीर्तिमान किताब में दर्ज होगा

दिल्ली:साहित्यिक और सामाजिक सेवाओं में अग्रणी भूमिका अदा करने वाले विकास खण्ड ठेकमा के ब्लॉक मिशन प्रबंधक डॉ. अभिषेक कुमार का कृति विश्व कीर्तिमान किताब में दर्ज होगा। ज्ञात हो की इनके द्वारा भारत भूषण महंत श्री डॉ नानक दास जी महराज के मार्गदर्शन में लिखित पुस्तक आधुनिक भारत के निर्माण में सद्गुरु कबीर का योगदान की लोक मंगल हित में प्रासंगिकता को देखते हुए भारत के लगभग समस्त भाषाओं के भाषाविदो ने अपनी अपनी क्षेत्रीय भाषा में इस पुस्तक अनुवाद किया और पिछले वर्ष 05 फरवरी 2023 को नई दिल्ली में आयोजित कबीर कोहिनूर सम्मान समारोह में नेपाली और अंग्रेजी सहित कुल 27 भारतीय भाषाओं में एक साथ विमोचन हुआ था जो दिव्य प्रेरक कहानियां के वेबसाइट पर दृष्टव्य है। ऐसा कारनामा करने वाले डॉ. अभिषेक कुमार दुनियां में अकेले हैं। भारत सहित विश्व साहित्य के इतिहास में कोई पुस्तक एक साथ इतने भाषाओं में विमोचन नहीं हुआ है। जिसके दृष्टिगत इन्हें इस वर्ष 27 फरवरी 2024 को नई दिल्ली में आयोजित कबीर कोहिनूर सम्मान समारोह में प्रतिनिधि सौहार्द शिरोमणि संत डॉ. सौरभ जी महाराज द्वारा यह गौरव से विभूषित किया जाएगा। इस अद्वितीय कार्य के लिए इन्हें इससे पूर्व भी राष्ट्र लेखक की उपाधि और साहित्य में डॉक्टरेट की मानद उपाधि भी मिल चुका है। इस कार्यक्रम के लिए महामहिम राष्ट्रपति महोदया और राजस्थान तथा असम के माननीय मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश प्राप्त हुआ है।बताते चले की साहित्यकार डॉ अभिषेक कुमार द्वारा समाज में नैतिकता मानवीय मूल्यों को प्रगाढ़ करने के लिए दिव्य प्रेरक कहानियाँ मानवता अनुसंधान केंद्र का स्थापना किया गया है। इस शोध संस्थान में अब तक देश भर से 86 शोधार्थियों का पंजीकरण हो गया है जो व्यहवार जगत मानवता के भिन्न भिन्न विषयों पर अनुसंधान कर रहे हैं इस प्रकार के शोध परिकल्पना भी अपने आप में अनोखा तथा जनकल्याणकारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button