बलिया:रसड़ा नगरा विल्थरा मार्ग बसो की कमी होने से आने जाने वाले यात्री हो रहे परेशान
रिपोर्ट: संजय सिंह
रसड़ा (बलिया) स्थानीय रसड़ा नगर मे बस स्टेशन तो है किन्तु इस नगर या इस क्षेत्र के व्यवसायी हो या अन्य कोई हो अगर रसड़ा से नगरा विल्थरा रोड जाना चाहे तो रसड़ा नगरा विल्थरा मार्ग पर बसो की कमी के चलते नगरा चाहे विल्थरा जाना चाहे तो वह समय से नही जा सकता घंटो बसो का इंतजार करना या समय गवाने के बाद शायद सरकारी साधन बस मिल जाय। बस न मिलने से डग्गामार साधन से जाना पड़ता है जिससे सही पहुचने की अशंका बनी रहती है।आलम यह कि रसड़ा नगरा विल्थरा मार्ग पर पूर्व मे एक एक घंटे पर बसे आती जाती थी किन्तु इधर बिगत काफी समय से सुबह 7बजे एक बस जाती है और वहकब लौटेगी समय का निर्धारण न होने लोगो को प्राइवेट साधन से जाना पड़ता जिससे यात्री की समय और आर्थिक क्षति होती है साथ ही परिवहन विभाग को भी आय की क्षति होरही है। इस संबन्ध मे क्षेत्र की जनता परिवहन विभाग का ध्यान इस ओर दिलाते हुए बसो को बढ़ाने की मांग की है।