Azamgarh :किशोरी को अगवाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
किशोरी को अगवाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव
दिनांक- 21/10/2024 को वादी मुकदमा थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ ने थाना अहरौला पर लिखित तहरीर दी कि दिनांक 19.10.2024 की रात्रि करीब 9 बजे मेरी लड़की उम्र करीब 16 वर्ष विना किसी को कुछ बताये पता नही कहाँ घर से चली गयी है बहुत तलाश किया व पता न चलने के सम्बन्ध मे मु0अ0सं0 452/2024 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया
आज दिनांक 30.10.2024 को उ0नि0 उदय शंकर तिवारी मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त विवोद गौड़ पुत्र भूक्खन गौड़ निवासी शम्भूपुर (दमदियौना) थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ को पखनपुर बाई पास तिराहा सड़क किनारे से समय सुबह 09.55 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त चालान मा0 न्यायालय किया गया है।