Azamgarh :दहेज हत्या के 02 आरोपी गिरफ्तार
दहेज हत्या के 02 आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वादी मुकदमा सुखदेव राम पुत्र स्व0 चेतु राम ग्राम पकड़ी कला थाना तरवाँ तह0 मेहनगर जिला आजमगढ़ ने थाना जहानागंज पर लिखित तहरीर दी कि आरोपी गण व ग्राम प्रधान द्वारा वादी के पोती प्रिती पुत्री गंगा प्रसाद के साथ मार पीट गाली गलौज करते हुए व जान से मारनें की धमकी दी गयी तथा दहेज की प्रताड़ना देकर दहेज के नाम पर 05 लाख रुपया व मोटर साइकिल माँग की गयी, न देने पर आवेदक के पोती को मगही नदी में ढकेल दिया गया, जिससे प्रिती की डुब गयी व शव का नहीं मिला, के सम्बन्ध में थाना जहानागंज पर मु0अ0सं0–255/25 धारा 85/80/61(2)/115(2)/352/351(3)3(5) बीएनएस व 3/4 डीपीएक्ट दिनांक घटना 14.08.25 समय 7.00 बजे सुबह , घटनास्थल मगही नदी पुलिया व ग्राम टेल्हुआ बनाम 1. श्याम दुलारी पत्नी खदेरु राम 2. खदेरु राम पुत्र अज्ञात 3.पंकज कुमार पुत्र खदेरु राम 4. सुनिता पुत्री खदेरु राम 5. सूरज कुमार पुत्र खदेरु राम 6. प्रमोद यादव पुत्र राजेन्द्र यादव निवासी गण नेतपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ वतफ्तीशी श्रीमान क्षेत्राधिकारी सदर के पंजीकृत किया गया था।
आज शुक्रवार को उ0नि0 अजय निषाद मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त 1.खदेरु उर्फ खचेरु पुत्र स्व0 सुखदेव निवासी नेतपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 59 वर्ष 2.सुरज पुत्र खदेरु उर्फ खचेरु निवासी नेतपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 22 वर्ष को ब़ड़हलगंज पुलिया से समय करीब 10.45 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान मा0 न्यायालय किया गया।