Mumbai news:घाटकोपर (प.) स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर में भगवान को लगा छप्पन भोग,भगवान तिरुपति बालाजी के दर्शन ५६ भोग के दर्शन स्थानिक भाजपा विधायक पराग शाह सम्मानित भाजपा नेता चंद्रशेखर शुक्ला बेबी भैयाजी सोमैया कॉलेज के प्रोफेसर डॉक्टर विनोद त्रिगुणायत और साथ मे प्रजाराज्यम स्वराज्य समाचार पत्र के प्रधान संपादक पवन पाठक जी ने महामंडलेश्वर १००८ आचार्य स्वामी धरणीधरजी महाराज का आशीर्वाद व सानिध्य का पुण्य प्राप्त किया

रिपोर्ट -अजय उपाध्याय
घाटकोपर तिलक रोड़ पर स्थित भव्य दिव्य भगवान तिरुपति बालाजी के मंदिर में प्रभु को छप्पन प्रकार के अद्भुत स्वादिष्ट सुगंधित भोंग चढ़ाया गया है । जिसका वितरण दिनांक ९/८/२०२३ दिन मंगलवार को भक्तों में वितरित होगा। मंदिर के मठाधीश मुख्य पुजारी आचार्य १००८ महामंडेलश्वर श्री धरणीधरआचार्य जी के सानिध्य में प्रत्येक वर्ष की तरह भगवान को छप्पन प्रकार का महाभोग लगाकर उन्हें समर्पित किया जाता है। आचार्य जी ने बताया कि यह कहानी उस समय का है जब भगवान श्री कृष्णा ने वृंदावन में ईंन्द्र के प्रकोप से पूरा गोकुल धाम बरसात के प्रलय से डूब रहा था ।तभी भगवान कृष्ण ने गोकुल वासियो की रक्षा के लिए अपने कानी अंगुली पर गोवर्धन पर्वत धारण करके उसके नीचे सभी गायो ,
ग्वालों और जीव की रक्षा सात दिन तक करते हुए इंद्र के अहंकार को तोड़ा था। आचार्य ने कहा कि उस सात दी के गोवर्धन धारण करने से भगवान ने कुछ खाया नही था। आठवें दिन भगवान को यशोदा मैय्या ने उन्हें प्रति दिन की भांति जोड़कर एक ही दिन ही ५६ प्रकार का भोंग आठ दिन का एवज मे खिलाया था जिसके वजह से भगवान को आज तक इसी तरह से श्रावण ,के अधिकमास माह में श्री कृष्णा स्वरूप भगवान तिरुपति बालाजी को छप्पन प्रकार का महाभोग लगाया जाता है। आठ दिन तक भगवान के दर्शन ,सवालाख तुलसी से भगवान के विष्णुसहस्त्र नाम से अभिषेक भी आचार्य धरणीधरआचार्य जी के द्वारा ११ ब्राम्हणों के मंत्रोचारण से किया जाता है। भगवान का दर्शन करने पहुंचे स्थानिक भाजपा विधायक पराग शाह उनके साथ भाजपा कर्मठ कार्यकर्ता व सोमैया कालेज के प्रोफेसर डाक्टर विनोद त्रिगुणायत ,भाजपा नेता दिलीप लीलानी व प्रजाराज्य स्वराज्य समाचार पत्र के संपादक पवन पाठक ने भी दर्शन का लाभ उठाया।वहा हजारो भक्त आठ दिन तक भगवान का दर्शन का लाभ व प्रसाद लेकर आनंद विभोर हो उठते है।



