आजमगढ़:मिशन शक्ति अभियान में 6683 छात्राओं व महिलाओं को किया गया जागरूक
महिला बीट एवं “शक्ति दीदी” के माध्यम से महिला सम्मान, सुरक्षा व जागरूकता हेतु प्रत्येक माह चलाया जा रहा विशेष अभियान
(सुपर फास्ट टाइम्स से आफताब आलम)
आजमगढ़ उत्तर प्रदेश शासन के आदेशानुसार “मिशन शक्ति दीदी” अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत रविवार को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में जनपद पुलिस की महिला बीट अधिकारी/शक्ति दीदी द्वारा बालिकाओं/छात्राओं एवं महिलाओं के साथ घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी रोकथाम एवं अभियान को सफल बनाए जाने हेतु गांव-गांव/मोहल्ला/शिक्षण संस्थानों आदि स्थनों पर चौपाल लगाकर छात्राओं/बालिकाओं एवं महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों जैसे- 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन , 1090 वीमन पावर हेल्पलाइन ,1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ सेवा ,108 एंबुलेंस सेवा , 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन तथा 1078, 181, 112 आदि के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया तथा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मौजूद ऐप फेसबुक/ट्वीटर/इंस्टाग्राम आदि का सावधानी पूर्वक इस्तेमाल करने एवं महिला अपराध आदि की जानकारी देते हुए उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया है।
उपरोक्त अभियान के तहत जनपद आजमगढ़ पुलिस (शक्ति दीदी) एवं अन्य विभाग के 119 कर्मचारियों द्वारा 98 ग्राम/वार्डों में कुल 126 पंडालों में कार्यक्रम आयोजित कर कुल 6683 छात्राओं व महिलाओं को जागरूक किया गया।