फ्लाईओवर के दोनों तरफ लगेगा लोहे का सेफ्टी जाली: नरगिस अतहर

ओवरब्रिज पर आए दिन हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नरगिस अतहर ने लिया है यह फैसला 

 

रिपोर्ट अशरफ संजरी

भदोही। नगर के अहमदगंज (गजिया) ओवरब्रिज पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नगर पालिका परिषद द्वारा फ्लाइओवर के दोनों तरफ 5-5 फीट के लोहे के सेफ्टी जाली लगाए जाने का निर्णय लिया गया है। जिस पर शीघ्र ही काम शुरू हो जाएगा।

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ.अतहर अंसारी ने कहा कि नगर में फ्लाईओवर निर्माण का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाना है। लेकिन वें अब मोटरसाइकिल के लिए दुर्घटना के संभावित स्थल बन गए हैं। मोरवा पुल, इंदिरा मिल व गजिया ओवरब्रिज आम जनता के लिए काल बन गया है। उन्होंने कहा कि बीते महीनों में नगर के ओवरब्रिज ने संकीर्ण डिजाइन, अनियोजित संरेखण और डिवाइडर की कमी के कारण कई लोगों की जान ले ली। जबकि बहुत से लोगों को वहां पर होने वाली दुर्घटनाओं के कारण गंभीर चोटें भी आई है। श्री अंसारी ने कहा कि ओवरब्रिज पर होने वाली दुर्घटनाओं को देखते और उसको रोकने के लिए नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नरगिस अतहर द्वारा फ्लाइओवर के दोनों तरफ 5-5 फीट सेफ्टी जाली लगाए जाने का निर्णय लिया गया है। जिस पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जाली लग जाने के बाद दुर्घटना होने के भी स्थिति में किसी को नीचे गिरने की संभावना नहीं रह जाएगी। इससे दुर्घटना में कमी आएगी।

Related Articles

Back to top button