आइडियल पत्रकार संघटना का मजबूती के साथ कई प्रदेशों में विस्तार

मुंबई/महाराष्ट्र:आइडियल पत्रकार संगठन के अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि आइडियल पत्रकार संगठन का प्रतिदिन देश के समस्त राज्यों में मजबूती के साथ विस्तार काम तेजी के साथ चल रहा है। इसी क्रम में महाराष्ट्र के वरिष्ठ पत्रकार डॉ नितिन शिंदे को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी सोपी गई है, जबकि राशिद खान पठान को राष्ट्रीय सचिव, महाराष्ट्र के वरिष्ठ पत्रकार अजय उपाध्याय को आइडियल पत्रकार संगठन महाराष्ट्र के प्रदेश प्रभारी के पद पर मनोनीत किया गया है। तथा आरिफ खान पठान को महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। मोहम्मद जुनेद वरिष्ठ पत्रकार निवासी अकोला महाराष्ट्र को विदर्भ प्रमुख के कार्य की जिम्मेदारी सोपी गई है। पत्रकार दयाशंकर पाल को तालुका अध्यक्ष धारणी, उपाध्यक्ष पत्रकार दिनेश अवश्य, पत्रकार गणेश जी वर्मा को धरनी तहसील सचिव के पद पर मनोनीत किया गया है। तालुका चिखलदरा अमरावती से शेख अकबर को तालुका अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वही मध्य प्रदेश से वरिष्ठ पत्रकार राहुल खंडेराव को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वरिष्ठ पत्रकार रुपेश वर्मा जिला अध्यक्ष बुरहानपुर के साथ प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश के साथ मिलकर संगठन को प्रदेश में मजबूत बनाने का कार्य करेंगे। जिला उपाध्यक्ष के रूप में बुरहानपुर से राहुल पवार अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। आइडियल पत्रकार संगठन को बैतूल जिले में भी मजबूती प्रदान करते हुए वरिष्ठ पत्रकार शेख़ इकबाल को जिला अध्यक्ष बैतूल तथा अर्पण चिठोरे को तहसील अध्यक्ष आठनेर मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है। इसी कड़ी में पत्रकार मनीष दायमा को मध्य प्रदेश अध्यक्ष से विचार विमर्श करने के उपरांत इंदौर प्रभाग का अध्यक्ष बनाया गया है। वरिष्ठ पत्रकार दत्तात्रेय धमाल को जिला अध्यक्ष सतारा , वरिष्ठ पत्रकार पियूष प्रकाश गोर को जिला उपाध्यक्ष सतारा, तेज तर्रार महिला पत्रकार विद्या मोरे को (महिला प्रकोष्ठ )जिला अध्यक्ष सतारा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संजय बदियाणी जिला महासचिव सतारा तथा भूपेश चतुर्वेदी जिला संरक्षक सतारा होंगे।राष्ट्रीय महासचिव डॉ नितिन शिंदे,राष्ट्रीय सचिव रशीद खान पठान, प्रदेश उपाध्यक्ष महाराष्ट्र आरिफ खान पठान, विदर्भ प्रमुख मोहम्मद जुनेद, प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश राहुल खंडेराव, जिला अध्यक्ष बुरहानपुर रुपेश वर्मा, इंदौर प्रभाग अध्यक्ष मनीष दायमा से विचार विमर्श करने के उपरांत मध्य प्रदेश एवं महाराष्ट्र की अन्य कार्यकारिणी, तथा समस्त जिलों की कार्यकारिणी का विस्तार यथाशीघ्र करते हुए जल्द ही उसकी प्रेस विज्ञप्ति जारी की जाएगी।
आप सभी को अभी अवगत करा दें कि उत्तर प्रदेश में भी संगठन की मजबूती एवं विस्तार हेतु लगातार कार्य चल रहा है। इसी बीच आगरा मंडल से अनिल कुमार गुप्ता को मंडल अध्यक्ष आगरा, अनिल कुमार शुक्ला को अंबेडकर नगर जिला अध्यक्ष, तथा श्रीमती गीता वर्मा को जिला अध्यक्ष लखनऊ के पद पर मनोनीत किया गया है। आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक श्री मकसूद अहमद आजमी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल सिंह, राष्ट्रीय सचिव रोशन लाल, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि दीक्षित, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आफताब आलम, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्याम जी उपाध्याय, विनय मिश्रा, दुर्गा सिंह तथा प्रदेश संरक्षक नरेंद्र नाथ पांडे एवं डॉ अनिल कुमार सिंह तथा प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्रशांत शुक्ला सहित संगठन के सभी पदाधिकारी तथा सदस्यों द्वारा सभी नवनियुक्त पदाधिकारी एवं सदस्यों को बधाई एवं शुभकामना संदेश दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button