आजमगढ़:हायरे चोरों की सिनाजोरी रिटायर्ड लेखपाल के घर का ताला तोड़कर लाखों की करलिए चोरी

The hired thieves broke the lock of the retired accountant's house and stole lakhs of rupees

 

रिपोर्ट: रोशन लाल

पुलिस की मुखबीर हुई फेल
चोरों ने दिखा दिया अपना खेल

जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जिले के कंधरापुर थाना क्षेत्र के देवखरी में रिटार्यड लेखपाल के बंद मकान का ताला तोड़ कर चोर डेढ़ लाख नकदी के साथ ही 10 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए।अंबेडकर नगर जनपद के टांडा थाना क्षेत्र के बलया जगदीशपुर गांव निवासी शैलेंद्र प्रताप सिंह लेखपाल से 31 दिंसबर को सेवानिवृत्त हुए हैं। वह परिवार के साथ ही कंधरापुर थाना क्षेत्र के देवखरी गांव में अपने ननिहाल में रहते हैं। शैलेंद्र प्रताप सिंह की मां का 25 दिसंबर को निधन हो गया जो अपने पैतृक आवास बलया जगदीशपुर में रहती थीं।मां के निधन के बाद शैलेंद्र मकान में ताला बंद कर परिवार के साथ पैतृक गांव चले गए। शुक्रवार की दोपहर में परिवार के साथ अपने मकान पर देवखरी लौटे तो घर के मुख्य गेट का ताला टूटा था। घर के अंदर घुसे तो सभी कमरे के ताले टूटे हुए थे, आलमारी टूटी हुई थी, सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने इसकी जानकारी डायल 112 पर फोन कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर चली गई,इस चोरी से गांव मे दहशत फैली हुई है।

Related Articles

Back to top button