एक बार फिर मिली सर्वेश को जदयू जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

2004 से लगातार जिलाध्यक्ष के पद पर कार्य करते हुए वें चले आ रहे हैं 

 

रिपोर्ट अशरफ संजरी

भदोही। जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल द्वारा सर्वेश राय को पुनः पार्टी का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। लखनऊ में आयोजित जदयू की बैठक के दौरान बिहार सरकार के मंत्री व पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रवण कुमार ने उनको नियुक्त पत्र सौंपा।

सर्वेश राय काफी लंबे समय से जनता दल (यूनाइटेड) से जुड़े हुए हैं। उनको पहली बार वर्ष 2004 में जदयू का भदोही जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया था। तभी से वें लगातार इसी पद पर पार्टी के लिए कार्य करते हुए चले आ रहे हैं। पार्टी के प्रति उनके द्वारा किए जा रहे निष्ठापूर्वक कार्य को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल द्वारा पुनः जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

उनके इस मनोनयन पर पार्टी के प्रदेश महासचिव एवं भदोही के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डीएम सिंह गहरवार, आशिक अली अंसारी, नीलेश राय, अशोक मिश्र, इब्राहिम अंसारी, राहुल तिवारी, सुभाष पटेल, रंजित मौर्य, रामसागर मिश्र, रमेश सरोज, अमरेश पाठक, तैसिफ अंसारी, पंकज द्विवेदी, सुभाष तिवारी, फैज अंसारी, अमित पांडेय, सुधीर पाठक, कैफ अंसारी, सुनील दुबे, धर्मराज पटेल, निहाल दुबे, वंश नारायण तिवारी, चंद्रशेखर यादव, सिकंदर सिंह, बाबू लाल बिंद, किरन सोनकर व अंकित दुबे आदि ने हर्ष व्यक्त किया।

 

Related Articles

Back to top button