तहसील सभागार में एसडीएम न्याययिक राजेशअग्रवाल की उपस्थिति रजिस्ट्रार कानूनगो अवनिंद्रमणि त्रिपाठी को दी गई विदाई। कर्मचारियों ने किया सम्मानित। 

 

रिपोर्ट: अशोकश्रीवास्तव ब्यूरोप्रमुख घोसी मऊ।

घोसी। घोसीतहसील सभागार सभागार में मंगलवार को समारोह आयोजित कर राजिस्ट्रारकानूनगो अवनिंद्रमणि त्रिपाठी को उपहार आदि देकर विदाई दी गई। जिसमें कानूनगो रजिस्ट्रार अवनिंद्र मणि त्रिपाठी को उनके उत्कृष्ट सेवाकाल के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान तहसील के लेखपाल, कानूनगो और अन्य कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।

एसडीएम न्यायिक राजेशकुमार अग्रवाल ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा, रजिस्ट्रार कानूनगो अवनिंद्र मणि त्रिपाठी ने अपनी पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से कार्य किया है। उनके मार्गदर्शन और सहयोग से कई महत्वपूर्ण कार्य पूरी तत्परता और सफलता के साथ हुए। उनका यह योगदान हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। मैं उनकी आगामी यात्रा के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं और यह आशा करता हूं कि वे जहां भी रहें, अपने अनुभवों और कार्यों से समाज की सेवा करते रहें।

लेखपाल संघ के अध्यक्ष अरविंद पांडेय ने कहा कि रजिस्ट्रार कानूनगो अवनिंद्र मणि त्रिपाठी का व्यवहार एक अभिभावक के रूप में रहा। इनके कार्यकाल में कोई समस्या आने पर बहुत ही अच्छा मार्गदर्शन मिलता था।

इस अवसर पर कानूनगो रजिस्ट्रार अवनिंद्र मणि त्रिपाठी ने सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया और कहा”यह सफर बहुत ही यादगार और प्रेरणादायक रहा। मैंने हमेशा अपने कर्तव्यों को सर्वोत्तम तरीके से निभाने की कोशिश की। मुझे गर्व है कि मुझे यहां काम करने का मौका मिला और मैंने हर पल इस कार्य को दिल से किया। सभी का सहयोग और समर्थन हमेशा मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

समारोह का संचालन एसडीएम न्यायिक राजेश कुमार अग्रवाल ने किया, जबकि अध्यक्षता कानूनगो संघ के अध्यक्ष पारस नाथ ने की। इस कार्यक्रम में लेखपाल संघ के अध्यक्ष अरविंदपाण्डेय, कानूनगो रामेंद्रपाण्डेय, चंद्रमायादव, मतीनखान, लेखपाल रितेशसिंह, विवेकसिंह, शनिसिंह, योगेशचौहान,

, आशीषवर्मा,पंकजचौहान, आशीष यादव, पेशकार आशुतोषकुमार समेत बड़ी संख्या में लेखपाल, कानूनगो और तहसील स्टाफ मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button