देवरिया:डॉ राजेंद्र प्रसाद का देश के विकास में रहा महत्वपूर्ण योगदान कांग्रेस जनों ने मनाई डॉ राजेन्द्र प्रसाद की जयंती

रिपोर्ट:भगवान उपाध्याय

देवरिया। देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद की जयंती टाउन हॉल स्थित कार्यालय पर रविवार को मनाई गई।इस दौरान सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि देश के विकास में डॉ राजेन्द्र प्रसाद का महत्वपूर्ण स्थान था। उन्होंने संविधान सभा के अध्यक्ष के रूप में देश के सभी वर्गों के लिए एक समान व्यवस्था कराकर सबको स्वतंत्र व सम्मान पूर्वक जीने का अधिकार दिलवाने का काम किया।आजादी की लड़ाई में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।वह सादगी व त्याग के प्रतिमूर्ति थे।उन्होंने देश के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में देश को मजबूत व समृद्धि शाली बनाने के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय लिया।कार्यक्रम को आनंद देव गिरि चुन्नु, नीलेश मणि त्रिपाठी, दीनदयाल यादव, सुनील द्विवेदी, अमूल्य रत्न मणि त्रिपाठी,अब्दुल जब्बार,आलोक मणि त्रिपाठी, राजन,कमलेश मिश्र, आनंद श्रीवास्तव सोनू, भरत मणि त्रिपाठी,राशिद अंसारी, शिवशंकर सिंह, धर्मेन्द्र पांडेय, अशोक गोंड,सुनील उपाध्याय, चंद्रिका यादव आदि ने सम्बोधित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button