डोर-टू-डोर जाकर सपा की रीति-नीति बताएं और प्रत्येक घर पर सपा का झंडा लगवाएं:पूर्व विधायक श्याम बहादुर यादव

रिपोर्ट:शिवम सिंह

मार्टिनगंज/आजमगढ़:फूलपुर।नगर स्थिति परमहंस बाबा कुटी सभागार में सोमवार को समाजवादी पार्टी की तरफ से कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ।सपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में हवलदार यादव ने कहा कि संगठन की ताकत के बल पर चुनाव जीता जाता है।कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते है।संगठन की मजबूती ही पार्टी को शीर्ष पर पहुंचाती है।लिहाजा बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की मजबूत फौज खड़ी करनी होगी।जिस बूथ पर जैसा वोट पड़ता है,हाईकमान उस बूथ के मुखिया को वैसा ही सम्मान देता है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह गर्व के साथ लोगों को सपा की नीतियों और कार्यशैली की जानकारी दें।उन्होंने लालगंज लोकसभा क्षेत्र से दरोगा प्रसाद सरोज को चुनाव जीतने की वकालत की पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह डोर-टू-डोर जाकर सपा की रीति-नीति बताएं और प्रत्येक घर पर सपा का झंडा लगवाएं। संगठन से जुड़ा हर सदस्य अभी से चुनावी माहौल बनाए।नए लोगों को पार्टी से जोड़ने के काम को प्राथमिकता दें।संचालन सुरेंद्र यादव ने किया।सम्मेलन को सपा प्रत्याशी दरोगा प्रसाद सरोज, अभिषेक पांडेय,जन्मेजय यादव, जितेंद्र यादव,अच्छेलाल यादव, रामाशीष बरनवाल,बीरेंद्र, वसीउद्दीन,जितेंद्र यादव,आदि लोगो ने संबोधित किया।इस मौके विधानसभा अध्यक्ष वसीमुदीन शेख,सुरेन्द्र बहादुर यादव,नीरज पांडेय,शिवम जयसवाल,विवेक सिंह,रविन्द्र यादव,सपा के समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button