भदोही:शबे बरआत पर्व पर नगर पालिका की रही व्यापक व्यवस्था

साफ-सफाई से लेकर चुने का छिड़काव व प्रकाश व्यवस्था रही चाक चौबंद

रिपोर्ट: अशरफ संजरी

भदोही। शबे बरआत पर्व को लेकर नगर पालिका परिषद भदोही द्वारा पूरे नगर के मस्जिदों व मजारों के आस-पास प्रकाश व्यवस्था की गई थी तो वहीं पूरे नगर में साफ-सफाई व चुने का छिड़काव कर व्यवस्था चाक चौबंद की गई थी। नगर के लगभग 32 मजारों के मार्गो पर प्रकाश व्यवस्था जबरजस्त की गई थी जो बरसबस ही लोग कहने पर मजबूर हो गए कि भदोही के इतिहास में यह पहला मौका है जो भदोही की हर मस्जिद, मजार सहित गलियों व बाज़ारो तथा सड़को को बेहतर तरीके से साफ-सफाई व चुने का छिड़काव कर सजाया गया था जो लोगो ने खूब सराहा। नगर पालिका परिषद भदोही की विकास कार्य को तरजीह देने वाली चेयरमैन नरगिस अतहर ने नगर पालिका के सम्बंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के संग बैठक कर पर्व से पहले दिशा निर्देश दिया था कि पर्व के दिन खास तौर पर नगर को हर सुविधाओं से लैस किया जाय ताकि किसी भी प्रकार की शिकायत न मिले। वहीं उन्होंने कहा था कि सफाई की खास ख्याल रखा जाय, कहीं भी गन्दगी दिखना नही चाहिए। अगर कोई भी शिकायत मिली तो सम्बंधित जवाबदेही होंगे। वैसा ही हुआ जैसा चेयरमैन ने दिशा निर्देश दिया था। पूरे नगर में साफ- सफाई चुने का छिड़काव तथा प्रकाश व्यवस्था से पूरा शहर रात भर जगमगा रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button