Mumbai news:केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा महायुति उत्तर मुंबई के प्रत्याशी पीयूष गोयल ने आज गुड़ीपाडवा के दिन बोरीवली में गृह प्रवेश किया

रिपोर्ट-अजय उपाध्याय
मुंबई, : केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को लोकसभा चुनाव २०२४ में उत्तर मुंबई भाजपा के लिए उम्मीदवार घोषित किया गया है। पीयूष गोयल उत्तर मुंबई के छः विधानसभा में प्रत्येक तपके में विभिन्न समाजों, वर्गों, धार्मिक संप्रदायों, मंडलों और भाजपा परिवार के मोर्चे प्रकोष्ठ के सदस्यों के साथ बैठकें और सभाएं कर रहे हैं।

आज हिंदू नववर्ष के मंगलमय दिवस पर उत्तर मुंबई के बोरीवली पूर्व में धर्मपत्नी के साथ नए निवास में प्रवेश किया और चैत्री नवरात्रि और हिंदू नव वर्ष मनाया। बोरीवली के अपने नए निवास पर गुढ़ी लगाई और वंदन किए।
इस अवसर पर सां.गोपाल गोपाल शेट्टी, भाजपा अध्यक्ष गणेश खणकर भी उपस्थित थे।
मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, आइए इस शुभ दिन पर हम सब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने का संकल्प लें।
नए घर में प्रवेश के बाद पीयूष गोयल ने दहिसर में हिंदू नववर्ष शोभायात्रा में हिस्सा लिया। बोरीवली हिंदू नववर्ष शोभायात्रा में शामिल हुए और बोरीवली पश्चिम के वजीरा विस्तार में प्रसिद्ध गणपति बप्पा के दर्शन किए, स्थानीय वजीरा ग्रामस्थ नागरिकों से बातचीत की और गुढ़ीपड़वा की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button