कांग्रेस पार्टी हमेशा से कमजार,मजलूमों के सहयोग और मदद के लिए कार्य करती रही है : उमाशंकर पाठक

 

रिपोर्टर : अजित कुमार सिंह” बिट्टू जी” ब्यूरोचीफ हिन्द एकता टाइम्स

सुखपुरा(बलिया)। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के देश व प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जनपद और ब्लॉक स्तर पर पार्टी की मजबूती के लिए आयोजित संगठनात्मक बैठक के क्रम में बेरूआरबारी ब्लाक अध्यक्ष बीर बहादुर सिंह के अध्यक्षता में ब्लॉक मुख्यालय पर रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष उमाशंकर पाठक के निर्देश पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश और जनपद में विभिन्न पदों पर आसीन पदाधिकारी पार्टी की मजबूती के लिए उपस्थित कार्यकर्ताओं और आम जनमानस को पार्टी के नीतियों से अवगत कराया। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार युक्त पार्टी हो गई है ।इस पार्टी में जो जितना बड़ा भ्रष्टाचारी है ।उसका उतना ही बड़ा ओहदा है।ये लोग जनता की समस्याओं का आवाज उठाने वाले नेताओं पर उनके आवाज को दबाने के लिए पुलिस प्रशासन का गुंडो की तरह इस्तेमाल कर उनके आवाजों को दबाने का प्रयास कर रहे है।लेकिन भाजपा यह जान ले की कांग्रेस अंग्रेजों से लड़ाई लड़ चुकी है ।कांग्रेस मोहनदास करमचंद गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू के आदर्शों पर चलने वाली पार्टी है।यह जोर और जुर्म से घबराने वाली पार्टी नहीं है। हम कांग्रेस के सिपाही हैं, देश के लोगों के मान और स्वाभिमान के लिए सर्वस्व निछावर करने की क्षमता रखते हैं।कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रत्याशी,कांग्रेस के प्रदेश प्रबक्ता पुनीत पाठक ने कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से कमजोर,मजलूमों के सहयोग और मदद के लिए कार्य करती रही है।वर्तमान भाजपा सरकार देश और प्रदेश को बड़े पूजी पतियों के हाथों नीलाम करने पर लगी है। जिसे कांग्रेस कतई सफल नहीं होने देगी।पूर्व जिला अध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी ने कहा कि झूठे वादे और प्रोपेगेंडा फैलाने वाली सरकार की मनसा को जनता भाप चुकी है। इस सरकार में छोटे लोग महंगाई और भुखमरी के शिकार हो रहे हैं। जो गरीब है वह गरीब होता जा रहा है और अमीरों की आमदनी दिन दूना और रात चौगुनी बढ़ती जा रही है। मुख्य अतिथि वर्तमान जिला अध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि जिस तरह से युवाओं और महिलाओं का शोषण वर्तमान भाजपा सरकार कर रही है। उसको आज का युवा और जान चुका है ।जिसका जीता जागता सबूत पूर्व में बिता लोकसभा का चुनाव के नतिजो से स्पष्ट होता है कि जनता का विश्वास अब बीजेपी से हट चुका है और कांग्रेस पर लोगों का भरोसा बढ़ता जा रहा है।आने वाले समय में देश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और देश के हर वर्ग के लोग खुशहाल रहेंगे।बर्ष 1977मे बांसडीह क्षेत्र मे बच्चा पाठक ने जीत दर्ज किया था ।अब हम फिर अपने कार्यकर्ताओ के बल पर 2027मे बांसडीह विधानसभा क्षेत्र नहीं बल्कि पूरे प्रदेश मे कांग्रेस की लहर होगी और सरकार भी कांग्रेस की होगी।अन्त मे नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष बीर बहादुर सिंह सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।।कार्यक्रम में मुख्य रूप से गांधी महाविद्यालय के संरक्षक श्री राम शुक्ला, प्रबंधक पीऊष शुक्ला,कमलेश्वर सिंह,सत्यम तिवारी,अनिल दुबे,हरिशंकर राजभर, दिग्विजय सिंह छोटू,राजदेव प्रसाद,आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।संचालन पं जनार्दन उपाध्याय ने किया।

Related Articles

Back to top button