श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का हुआ शुभारंभ।

विनय मिश्र ,जिला संवाददाता।
बरहज, देवरिया। बरहज तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पौहरीया शुक्ल, मैं श्रीमद् भागवत ज्ञान कथा यज्ञ का आयोजन किया गया । भागवत कथा के मुख्य आचार्य पद्माकर मिश्र ने श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत की कथा का रसपान कराते हुए कहा कि सृष्टि के निर्माण के लिए ब्रह्मा जी ने स्त्री और पुरुष के रूप में दो जोड़ों को प्रकट किया एक महाराज मनु और दूसरे सतरूपा मनु शतरूपा के माध्यम से ब्रह्मा जी ने सृष्टि को आगे बढ़ाया महाराज मनु के संतान के रूप में उत्तानपाद हुए सृष्टि वहीं से आगे बढ़ती चली गई जिसकी हम और आप संतान हैं भागवत की सरस और रसमयी कथा को सुनते हुए, उन्होंने कहा कि मनु और शतरूपा ने कठिन तपस्या कर श्री हरि विष्णु से वरदान प्राप्त कर लिया आगे चलकर स्वयं श्री हरि भगवान मनु शतरूपा की गोद में पुत्र बनकर आए कथा के मुख्य यजमान मारकंडेय शुक्ल और उनके पूरे परिवार के साथ ग्राम वासियों ने श्रीमद् भागवत कथा का रसपान किया।



