Mumbai news:राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्याक विभाग के कुर्ला तालुका अध्यक्ष बने – रफीक भाई इद्रीशी

मुंबई/अजय उपाध्याय
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्याक विभाग के कुर्ला तालुका अध्यक्ष पद पर हाल ही में महाराष्ट्र प्रदेश अल्पसंख्याक विभाग के अध्यक्ष सिराज मेहंदीजी के आशीर्वाद मुंबई कार्याध्यक्ष राखीताई जाधव व मुंबई अल्पसंख्याक अध्यक्ष सोहेल खलील सुभेदार के मार्गदर्शन मे कुर्ला के पूर्व विधायक और उत्तरमध्य मुंबई जिल्हाध्यक्ष मिलिंद अण्णा कांबले के संस्तुती पर राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी के वरीष्ठ कार्यकर्ता रफीक भाई इद्रीशी की कुर्ला तालुका अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की गयी है। उनकी इस नियुक्ति से पार्टी के कार्यकर्ताओं में हर्ष का वातावरण है।काफी कम समय में पार्टी में अपनी जगह और पैठ जमानेवाले वरिष्ठ कार्यकर्ता रफीक इद्रीशी काे उनके तगडे जनसंपर्क और पार्टी में बडी संख्या में युवा शक्ति को जोडने के लिए हाल ही में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के महाराष्ट्र अल्पसंख्याक विभाग के तरफ से कुर्ला तालुका अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की गई है।रफीक भाई ने इस नियुक्ती पर पार्टी के आलाकमान श्री शरद चंद्र पवार साहेब का आभारव्यक्त किया और सभी कार्यकर्ताओ के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेतागणो ने उनका अभिनंदन किया और आगे के कार्य के लिये ढेरो शुभकामना व बधाई दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button