आजमगढ़:पकड़ा गया गोली मारने वाला बदमाश,तीन दिन पूर्व गोली मारकर युवक को किया था घायल

आजमगढ:- मेंहनगर थाने की पुलिस ने ग्राम सरदारगंज में जान से मारने की नियत से गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार; घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा कारतूस बरामद,पूर्व की घटना- 19.01.2024 को वादी मुकदमा आदेश कुमार पुत्र रमेश राम सा0 दौलतपुर थाना मेंहनगर आजमगढ द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि विपक्षी 1. सोनू पुत्र महेन्द्र व 2. राहुल पुत्र सुरेन्द्र राम ने वादी के चाचा योगेश राम पुत्र शग्गु राम को जान से मारने की नियत से मेंहनगर बाजार से घर जाते समय ग्राम सरदारगंज मे गोली मार दिया, जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 22/24 धारा 307 भादवि0 पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी। सोमवार को निरीक्षक जयप्रकाश यादव यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त सोनू पुत्र महेन्द्र सा0 दौलतपुर थाना मेंहनगर आजमगढ को ग्राम सरदारगंज से समय करीब 09.30 बजे सुबह गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के पास से 01 अवैध तमंचा .315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 25/24 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button