मुंबई:कुर्ला मे धूमधाम से मना मिलिंद अण्णा कांबले का जन्मदिन
रिपोर्ट/अजय उपाध्याय
मुंबई: कुर्ला कुरेश नगर जमात खाना पर शनिवार को इकबाल मजिद व सलीम चांद बेग ने केक काटकर राकांपा राज्यप्रमुख व उत्तरमध्य मुंबई जिलाध्यक्ष मिलिंद अण्णा कांबले का 54वां जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया। सभी पदाधिकारियो ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। रफिक इंद्रिशी ने कहा कि कुर्ला के लोकप्रिय नेता व कर्मठ व्यक्तित्व के धनी एवं पूर्व विधायक मिलिंद अण्णा कांबले को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं,अल्लाह से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें। इस अवसर पर राकांपा हाजी रफिक ,हनिफ शेख, इम्तियाज गुंडकल्ली,मकसूद शेख इरफान शेख, व अन्य स्थानिक रहिवासी उपस्थित रहे।