आजमगढ़:मारपीट के तीन अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्ट: मोहम्मद राजिक शेख

आजमगढ़:बिलरियागंज थाने की पुलिस ने मारपीट करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 29.11.2023 को वादिनी मुकदमा सविता यादव पत्नी नामवर यादव ग्रा0-जलालुद्दीन पट्टी, थाना-बिलरियागंज-आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि वादिनी के भांजे रितेश यादव को विपक्षी नें गाली गुप्ता देते हुए मारा कर गम्भीर रुप से घायल कर दिया जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 414/23 धारा 308, 323, 336, 504,506, भा0द0वि0 थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ पर अभियुक्तों 1.अवनीश यादव पुत्र अखिलेश यादव 2. अनीश यादव उर्फ विक्की पुत्र अखिलेश यादव ग्राम जलालुद्दीन पट्टी, थाना बिलरियागंज आजमगढ़ 3.गोपाल यादव पुत्र रामउग्रह यादव ग्राम जमुनासागर थाना बिलरियागंज आजमगढ़ 4.विधिचन्द यादव पुत्र हरिकेश यादव ग्राम राघवपुर थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध पंजीकृत किया है, शुक्रवार को को उ0नि0 योगेन्द्र प्रसाद मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तों अवनीश यादव, अनीश यादव व विधिचन्द यादव को जलालुद्दीनपट्टी मोड़ से समय करीब 12.10 बजे गिरफ्तार कर अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button