Azamgarh:समाजवादी पार्टी विधानसभा लालगंज की मासिक बैठक हुई संपन्न
The monthly meeting of Samajwadi Party Vidhan Sabha Lalganj was concluded
तहसील संवाददाता सत्येन्द्र सिंह
लालगंज/आजमगढ़:समाजवादी पार्टी विधानसभा लालगंज की मासिक बैठक रविवार को पार्टी कार्यालय लालगंज पर विधानसभा अध्यक्ष राजनरायन की अध्यक्षता मे की गयी। बैठक को सम्बोधित करते हुए विधायक बेचई सरोज ने कहा कि आज भाजपा सरकार हर मुद्दे पर फेल है। प्रदेश की कानून व्यवस्था बद से बदतर है। आये दिन लूट हत्या की घटनाए हो रहीं हैं।आज नौजवान किसान छात्र सब लोग परेशान हैं।आज प्रदेश की जनता राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव की तरफ आशा भरी निगाह से देख रही है। बैठक को सम्बोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष राजनरायन यादव ने कहा कि भाजपा सरकार आज जनता का विश्वास खो चुकी है।जनता आज अपने को ठगा महसूस कर रही है। प्रदेश सरकार हो या केंद्र सरकार जनता के लिए कोई जनहित का काम नहीं किया ।आज प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी के द्वारा किये गए कार्य को याद कर रही। समाजवादी पार्टी की 2027मे जनता के बल पर सरकार बनने जा रही है। बैठक को विनोद गौतम, नदीम अहमद,मुखराम यादव सहित आदि ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर दीपक मौर्य, साहब लाल यादव,सहतू प्रजापति,राजेन्द्र सरोज, अमित कन्नौजिया, अमरजीत यादव,नूर आलम, सभाजीत यादव,चन्दा चौहान सहित आदि लोग उपस्थित रहे।