Azamgarh :दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
कप्तानगंज थाना अंतर्गत वादी ने दिनाँक 9 अगस्त 2025 दिन शनिवार को लगभग 1 बजे दोपहर को वादी मुकदमा की नाबालिक लड़की अपनी मोबाइल से अपनी चाची से किसी सहेली से फोन से बात करायी व घर पर बतायी की अपनी सहेली से मिलने कप्तानगंज जा रही हूँ जिसके बाद वह घर वापस नही आयी, के सम्बन्ध में थाना कप्तानगंज पर मु0अ0स0 238/2025 धारा- 137(2) BNS बनाम अज्ञात थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ पंजीकृत हुआ। उक्त अभियोग की विवेचना वरिष्ठ उ0नि0विजय सिंह गौड़ द्वारा सम्पादित की जा रही है। विवेचना के दौरान पीड़िता/ अपहृता को दिनांक 14.09.2025 को बरामद किया जा चुका है।
आज मंगलवार को उ0नि0 मय हमराह द्वारा मुकदम उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त प्रभुदयाल पुत्र रमेशचन्द्र निवासी परसारा थाना चन्दपा जनपद हाथरस उम्र 20 वर्ष को जेहरापिपरी तिराहे से समय करीब 21.20 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया तथा गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button