पूर्व PM मनमोहन सिंह को कांग्रेस नेताओं ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
रिपोर्ट अशरफ संजरी
भदोहीl पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह आज अपना 92वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ और लम्बे जीवन की कामना की।
भदोही मे ब्लाक कांग्रेस कमेटी ज्ञानपुर की एक बैठक कावल गाव के रामलीला मैदान मे आयोजित किया गयाl जिसमे देश के पूर्व प्रधानमन्त्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के जन्मदिन को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उपस्थित नेताओ ने उनकी दीर्घायु की कामना करते हुए उनके नीतियों को आत्मसात करने का संकल्प लियाl
जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष व ज्ञानपुर विधान सभा के प्रभारी मुशीर इक़बाल ने उनके जन्मदिन पर उनकी दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि डाक्टर मनमोहन सिंह ने देश के प्रधान मन्त्री रहते हुए आर्थिक रुप से देश को बहुत मजबूत किया है। उन्होंने देश मे कई ऐतिहासिक एव महत्वपूर्ण योजनाओ को लागू कर देश का विकास किया उनके आर्थिक नीतियो के द्वारा ही देश मे खुशहाली लायी जा सकती हैl
जिला महासचिव व ज्ञानपुर ब्लॉक प्रभारी स्वालेह अंसारी ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को मजबूत करने और कांग्रेस की नीतियो को जन-जन तक पहुचाने के लिए कार्यकर्ताओ को जी जान से मेहनत करने का आह्वान किया।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे ज्ञानपुर विधान सभा के कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी सुरेश चन्द्र मिश्र ने कहा कि ब्लॉक के कांग्रेस नेताओ को गांव गांव जाकर भाजपा सरकार की गलत नीतियो और नाकामियो से जन समुदाय को जागरूक करना होगा। इस बैठक का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष महेश चन्द्र मिश्र ने कियाl बैठक मे सर्व श्री जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राजेश्वर दूबे, संतोष उपाध्याय, विमल मालवीय, विजय चौरसिया, मोहम्मद शकील,लाल जी कनौजिया, वेद प्रकाश मिश्र, धीरज मिश्र, रफीक अहमद, संजय मिश्र सहित अन्य मौजूद रहे