पटना में महाशिवरात्रि महोत्सव में शामिल हुए सीएम नीतीश कुमार
[ad_1]
पटना, 26 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को राजधानी पटना के खाजपुरा स्थित शिव मंदिर के निकट महाशिवरात्रि शोभा यात्रा के अभिनंदन महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने भगवान भोलेनाथ, मां पार्वती एवं उनकी सवारी भगवान नंदी की आरती की और पूरे बिहार में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
महाशिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर निकली शोभा यात्रा में शामिल संगठनों को प्रतीक चिह्न भेंटकर मुख्यमंत्री ने स्वागत किया। आयोजकों ने अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। शोभा यात्रा में निकली भगवान भोलेनाथ की टोली का भव्य आरती और पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।
मुख्यमंत्री ने शहर के खाजपुरा शिव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ एवं मां पार्वती की पूजा-अर्चना की।
महाशिवरात्रि पर इस बार पूरी राजधानी शिवमय नजर आ रही है। अधिकांश मंदिर सजे-धजे नजर आ रहे हैं। दिनभर शिवालयों में शिव भक्तों का तांता लगा रहा।
महाशिवरात्रि महोत्सव शोभा यात्रा अभिनंदन समिति के तत्वावधान में बुधवार की शाम शहर के अलग-अलग मोहल्लों से गाजे-बाजे और मनोहारी झांकियों के साथ 32 शोभा यात्राएं निकलीं। सभी शोभा यात्राएं पहले से तय रूटों से होते हुए देर शाम खाजपुरा शिव मंदिर स्थित मुख्य समारोह स्थल पर पहुंच रही हैं।
शोभा यात्रा मार्ग में कई जगह तोरण द्वार बनाए गए हैं। 20 स्थानों पर पुष्प वर्षा के इंतजाम हैं और शरबत-पानी के स्टॉल लगाए गए हैं। खाजपुरा शिव मंदिर के पास हजारों भक्तों का रेला उमड़ पड़ा है।
इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विधायक संजीव चौरसिया, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी शगोपाल सिंह, राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि यह पर्व समस्त प्रदेशवासियों के लिए सुख, शांति और समृद्धि लेकर आएगा।
–आईएएनएस
एमएनपी/एकेजे
[ad_2] Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ