आजमगढ़ में गैंगस्टर सद्दाम गिरफ्तार,पांच महीना से चल रहा था फरार,पुलिस में घेराबंदी कर किया गिरफ्तार
रिपोर्ट:आफताब आलम
आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली पुलिस ने गैंगेस्टर में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 23.10.2022 को वाहन पिकप से 03 राशी प्रतिबन्धित पशु को क्रूरतापूर्वक बांधकर ले जाते समय अभियुक्तो 1. शाह आलम पुत्र सदरे आलम उर्फ सदलू साकिन बंजारेपुर थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर 2. सद्दाम पुत्र तौफीक साकिन रंजीत पट्टी थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ 3. सादिक पुत्र समीम साकिन बंजारेपुर थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया गया था, जिसके आधार पर थाना बरदह पर मु0अ0स0 345/2022 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया।
दिनांक 31.05.2023 को अभियुक्तों के विरुध मु0अ0सं0 219/2023 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट थाना बरदह पर पंजीकृत कर विवेचना थाना देवगांव को स्थानांतरित की गयी। आज दिनांक सोमवार को प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त सद्दाम पुत्र तौफीक अहमद साकिन मुहम्मदपुर रंजीत पट्टी थाना गम्भीरपुर को बैरीडीह मोड से समय करीब 10.15 AM बजे गिरफ्तार कर अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।