मोबाइल देने के बहाने किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

 

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

 

 

 

 

 

बैरिया बलिया। थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोपी सर्वजीत बिन्द उर्फ काला को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि घूरी टोला निवासी सर्वजीत बिन्द उर्फ काला ने एक गांव की किशोरी को मोबाइल देने के बहाने सुनसान स्थान पर 11 जुलाई को बुलाया। झांसा देकर दुष्कर्म किया था। इसकी प्राथमिकी शनिवार की देर शाम पीड़िता के पिता की तहरीर पर दर्ज की गई। पीड़िता के पिता ने बताया कि वह पत्नी के साथ रिश्तेदारी में गया था। लड़की घर में अकेली थी। पुत्री को फोन कर मोबाइल देने के बहाने आरोपी ने बुलाकर दुष्कर्म किया था। उलाहना देने आरोपी के घर गया तो आरोपी ने जातिसूचक गाली देते हुए मुझे मारने के लिए दौड़ा लिया। जान से मारने की धमकी दी। एसएचओ के अनुसार इस मामले में मुकदमा पंजीकृत करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button