अनंत पीठ आश्रम बरहज में धूमधाम से मनाई गई गुरु पूर्णिमा
जिला संवादाता विनय मिश्र।
देवरिया, बरहज नगर क्षेत्र के, अंतर्गत अनंत पीठ आश्रम बरहज में आश्रम के पीठाधीश्वर आजनेय दास जी महाराज द्वारा गुरु चित्रपटो का पूजन वैदिक मंत्रों के बीच किया गया । पूजन के दौरान पीजी कॉलेज आश्रम बरहज के प्राचार्य प्रोफेसर शंभू नाथ तिवारी ,श्री कृष्णा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रेम शंकर पाठक ,डॉक्टर ओम प्रकाश शुक्ला ,डॉक्टर उपेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध मिश्रा ,डॉक्टर किरण पाठक ,डॉक्टर के के श्रीवास्तव, सावित्री राय, पूर्व , प्राचार्य संस्कृत महाविद्यालय विश्राम शुक्ला ,गोविंद दत्त शुक्ला ,कृष्ण मुरारी तिवारी ,वर्तमान प्राचार्य अमित मिश्र, उमेश मणी ,बलभद्र त्रिपाठी ,अभय कुमार पांडे ,ओमप्रकाश दुबे, शिवम पांडे ,अनमोल मिश्रा, कृष्ण कुमार मिश्रा, सुमन लता मिश्र ,विजय निगम, विनय मिश्रा ,शकुंतला मिश्रा ,प्रदीप शुक्ला एवं सभी शिक्षण संस्थाओं के शिक्षक शिक्षक कर्मचारी गण काफी संख्या में श्रद्धालु जन उपस्थित हुए। पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया । जिसमें उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया गुरु पूर्णिमा के अवसर पर संस्कृत महाविद्यालय के नवागत प्राचार्य अमित मिश्रा द्वारा पूर्व के प्राचार्य गण को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।