आजमगढ़:दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़: फूलपुर थाने की पुलिस ने दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 10.02.2024 को वादिनी मुकदमा द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि मेरी पुत्री के साथ अभियुक्त बबलू उर्फ बल्लू पुत्र रामरुप निवासी मानपुर तलवा थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा दुष्कर्म किया गया तथा शोरगुल होने पर वादिनी मुकदमा का लडका पहुँचा तो अभियुक्त गाली गुप्ता व जान-माल की धमकी देते हुए भाग गया जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 65/2024 धारा 376, 504, 506 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी। रविवार को नि0अ0 कमलेश कुमार मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त बबलू उर्फ बल्लू पुत्र रामरुप निवासी मानपुर तलवा थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 20 वर्ष को खोरासन रोड रेलवे स्टेशन से समय करीब 13.10 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया।