भाजपा सदस्यता अभियान की शानदार शुरुआत

BJP membership campaign gets off to a great start

हिंद एकता टाइम्स भिवंडी

रवि तिवारी

भिवंडी -भिवंडी भाजपा शहर जिला कमेटी व्दारा सदस्यता अभियान २०२४ के अंतर्गत दोनों विधान सभा में संकल्पित २५० प्राथमिक सदस्य बनाने का निर्णय लिया है। महाराष्ट्र विधान परिषद सदस्य विधायक श्रीकांत भारतीय ने सभी के सहकार एवं राष्ट्र कल्याण की भावना से यह कारवां सतत आगे बढ़ता रहेगा।आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व एवं भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा से लोग उत्साह के साथ प्राथमिक सदस्य बना रहे हैं। और अन्य लोगो को भी प्रेरित कर रहे हैं।भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा भिवंडी शहर जिल्हा द्वारा फेने पाड़ा जन संम्पर्क कार्यालय पर सदस्यता महाभियान के शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधान परिषद विधायक श्रीकांत भारती, भिवंडी पश्चिम विधायक महेश चौगुले, भाजपा भिवंडी शहर जिला अध्यक्ष एडवोकेट हर्षल पाटिल, सदस्यता अभियान संयोजक , महासचिव विशाल पठारे,नरेश कुमार करंजुला, ,भाजपा जिला प्रसिद्धि प्रमुख पी डी यादव, जियालाल गुप्ता और भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के जिला अध्यक्ष मंगेश यादव, महासचिव रामनारायण सोनी,सहित मोर्चा के पदाधिकारी , कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित थे ।

Related Articles

Back to top button