भदोही:67 दिव्यांगजनों को वितरित की गई ट्राई साइकिल

सीडीओ ने उपस्थित सभी जनसमूह व दिव्यांग जन को दिलाई मतदान करने की शपथ

रिपोर्ट: असरफ संजरी

भदोही। जनपद में आज अनिरुद्ध त्रिपाठी अध्यक्ष जिला पंचायत एवं विपुल दुबे विधायक विधानसभा क्षेत्र ज्ञानपुर के द्वारा किया गया। अनिरुद्ध त्रिपाठी दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित योजना विधानसभा क्षेत्र-ज्ञानपुर के द्वारा योजनान्र्तगत कृत्रिम अंग / सहायक उपकरण भवन परिसर कंसापुर ज्ञानपुर में 67 ट्राईसाइकिल का चिन्हित दिव्यांगजनों को वितरित किया गया। विधायक ज्ञानपुर ने वर्तमान सरकार की उपलब्धियां को रेखांकित करते हुए अवगत कराया कि सभी पात्र दिव्यांगजनों को सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं को लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं,हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश व जनपद भदोही के समस्त दिव्यांगजनों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ बगैर किसी भेदभाव के दिया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कहा गया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में सहायक उपकरणों हेतु नवीन 175 पात्र दिव्यांगजनों का आवेदन स्वीकृत किया गया है, जिसमें 23 स्मार्ट केन व 12 व्हील चेयर पूर्व में सांसद महोदय के द्वारा पूर्व में वितरित किये जा चुके है। इसी कम में आज आयोजित वितरण कार्यक्रम में चिन्हित 67 ट्राईसाइकिल का वितरण माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण के साथ-साथ यशवन्त कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी, श्यामजी उपायुक्त (स्वतः रोजगार), जितेन्द्र कुमार जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, जैनूराम अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग, पंकज शर्मा अपर सांख्यिकीय अधिकारी, आलोक कुमार अवर अभियन्ता, श्यामल कुमार गांगुली, वरिष्ठ सहायक एवं अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री सरोज पाण्डेय डी०सी० (स्वच्छता) के द्वारा किया गया। मुख्य विकास अधिकारी यशवंत कुमार सिंह ने उपस्थित जनसमूह को मतदान करने की शपथ दिलाई और वोट के महत्व में के बारे में बताते हुए इस पर बोल दिया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button