बृक्ष से ही धरती और मानव को बचाया जा सकता है- प्रिंस    

 

 

जिला संवाददाता, विनय मिश्र।

 

देवरिया। बरहज नगर में स्थित प्राथमिक विद्यालय जयनगर पर आज पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया।

अगर अपने जीवन और अपना जीवन बहुत अच्छा से बीते तो इसका एक ही उपाय है कि सब मिलकर पौधों को लगाए जिससे मानव ,जीव- जंतु सुरक्षित रहे आज जिस तरह से पेड़ों को काटा जा रहा है अगर पेड़ पौधों को सुरक्षित नहीं किया गया तो धरती पर संकट के बादल मंडरा रहा है जो हमारे भविष्य के लिए ठीक नहीं उक्त बातें अपने विद्यालय में पौधा रोपण करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जय नारायण त्रिपाठी प्रिंस ने कहा , त्रिपाठी आज अपने खंड शिक्षा अधिकारी श्री देव मुनि वर्मा के जन्मदिन पर विद्यालय में कुल ग्यारह पौधों को लगाया उनके साथ विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री अवधेश मालवीय जी उपस्थित रहे। शिक्षिकाओं में आशा यादव, आशा देवी, अर्चना त्रिपाठी, मंजू देवी, रसोइया मीना देवी, सरिता देवी एवं बच्चे उपस्थित रहे प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री अवधेश मालवीय ने खंड शिक्षा अधिकारी के जन्मदिन पर बच्चों को लड्डू वितरित कर,, देव मुनि वर्मा का जन्मदिन मनाया।

Related Articles

Back to top button