आजमगढ़:पुलिस ने असलहा तस्कर को दबोच,पूर्व में सात को गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल
आजमगढ़: महराजगंज थाने की पुलिस ने वांछित 01 असलहा तस्कर गिरफ्तार,पूर्व में 07 अभियुक्त हो चुके है गिरफ्तार,तीन दिन पूर्व की घटना-बुधवार को प्रभारी निरीक्षक महराजगंज कृष्ण कुमार गुप्ता व स्वाट टीम द्वारा अवैध शस्त्र बनाने में शामिल 04 अभियुक्तों 1. बिजराज विश्वकर्मा पुत्र रामकेश विश्वकर्मा निवासी त्रिपुरारपुर खालसा थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़, 2. मोती विश्वकर्मा पुत्र रामनाथ विश्वकर्मा निवासी मुहम्बतपुर थाना मुबारकपुर आजमगढ़, 3. संजय उर्फ रविन्द्र यादव पुत्र स्व0 उदयराज यादव निवासी कुड़ही थाना महराजगंज, 4. संजय कुमार पुत्र रामनाथ राम निवासी देवारा हरखपुरा थाना महराजगंज आजमगढ़ को 11 देशी निर्मित/अर्धनिर्मित तमंचा 315 बोर, 01 जिंदा कारतूस 315 बोर, व असलहा बनाने के उपकरण के साथ ग्राम इब्राहिमपुर में घाघरा नदी की अर्धनिर्मित पुलिया से गिरफ्तार किया गया था। मौके से 04 अभियुक्त 1. प्रवीण कुमार पांडे उर्फ मन्नू पांडे पुत्र इंद्रजीत पांडे उम्र 35 वर्ष ग्राम खलीफतपुर थाना कप्तानगंज आजमगढ़ 2. राजीव कुमार गौतम उर्फ राजू पुत्र पलटू राम ग्राम देवरा हरखपुरा थाना महाराजगंज आजमगढ़, 3. अभिषेक यादव पुत्र रामचरन यादव निवासी ऐनवा थाना जहांगीरगंज जनपद अम्बेडकरनगर 4. कालू यादव पुत्र अज्ञात पता अज्ञात फरार हो गये थे। जिसके क्रम में-गुरुवार को थाना प्रभारी महराजगंज मय हमराह द्वारा पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त 1. प्रवीण कुमार पांडे उर्फ मन्नू पांडे पुत्र इंद्रजीत पांडे उम्र 35 वर्ष ग्राम खलीफतपुर थाना कप्तानगंज आजमगढ़ व 2. राजीव कुमार गौतम उर्फ राजू पुत्र पलटू राम ग्राम देवरा हरखपुरा थाना महाराजगंज आजमगढ़ को 01 ऑटोमेटिक कार्बाइन व 02 खोखा कारतूस .32 बोर, 01 पिस्टल, 02 जिन्दा .32 बोर व चोरी की एक मोटरसाइकिल (सुपर स्प्लेन्डर) के साथ गिरफ्तार किया गया था। गुरुवार को को थाना प्रभारी अहरौला मय हमराह द्वारा पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त अभिषेक यादव पुत्र रामचरन यादव निवासी ऐनवा थाना जहांगीरगंज जनपद अम्बेडकरनगर 01 तमंचा 315 बोर, 02 खोखा कारतूस व 01 जिन्दा कारतुस .315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में पुलिस मुठभेड़ थाना महराजगंज में गिरफ्तार अभियुक्त प्रवीण कुमार पांडे उर्फ मन्नू पांडे व अभिषेक यादव पुत्र रामचरन यादव ने बताया कि *थाना महराजगंज क्षेत्रान्तर्गत निवासी देवारा तुर्कचारा के रहने वाले सीताराम यादव एवं संजय यादव पुत्र रामशब्द यादव द्वारा हम लोगों को पूर्व में कार्बाइन एवं पिस्टल रखने के लिए दिया गया था, इनके द्वारा भी असलहा खरीद-फरोख्त किया जाता है। वर्तमान में अभियुक्त सीताराम यादव गोरखपुर जेल में निरूद्ध है तथा अभियुक्त संजय यादव फरार चल रहा है। इसके सम्बन्ध में विस्तृत विवेचना कर अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी।जिसके क्रम में .. शुक्रवार को उ0नि0 हरकेश बहादुर सिंह मय हमराह द्वारा थाना महराजगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-39/24 धारा 120बी भादवि व 3/5/12/27 A. ACT से सम्बन्धित अभियुक्त संजय यादव पुत्र रामशब्द यादव सा0 देवारा तुर्कचारा थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ को कटान बाजार से 13.25 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया। विवेचना से अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु तलाशी की जा रही है।