महिला सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए पुलिस प्रतिबद्ध: महिला थानाध्यक्ष
मिशन शक्ति फेज 5 के अंतर्गत आयोजित किया गया बच्चियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम
रिपोर्ट अशरफ संजरी
भदोही। नगर के सेंट जेवियर्स स्कूल में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज 5 के तहत तीन दिवसीय आत्म रक्षा प्रशिक्षण शिविर का मंगलवार को समापन किया गया। प्रशिक्षण में सैकड़ों बच्चियों को आत्मरक्षा का गुण सिखाया गया। ट्रेनर अंतर्राष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी आदर्श शुक्ला के कुशल संयोजन में यह प्रशिक्षण कराया गया।
इस अवसर पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाकर बच्चियों को आत्म रक्षा और स्वावलंबी बनाने का कुशल गुण सिखाया गया। महिला थानाध्यक्ष गीता राय और ईओ धर्मराज सिंह और मुख्य वक्ता गुजुरियो कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीएम सिंह गहरवार ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में आए अतिथियों का सत्कार विद्यालय के प्रबंधक चंदन सिंह और प्रिंसिपल पुस्पेंद्र मिश्र ने स्मृति चिन्ह देकर किया। स्वागत के बाद बच्चियों का संयुक्त शक्ति प्रदर्शन कराया गया। जिसमे उनको सिखाए गए आत्म रक्षा के गुणों को प्रदर्शित किया गया। तदोपरांत आए हुए अतिथियों ने अपना संबोधन देकर बच्चो को प्रोत्साहित किया। थानाध्यक्ष गीता राय ने महिला हेल्प लाइन,1090 और 112 की विधिवत जानकारी भी दिया। डीएम सिंह गहरवार ने कहा जनपद में प्रत्येक परिवार के लड़कियों को हमारा संगठन आत्म रक्षा की ट्रेनिंग देगा। ईओ धर्मराज सिंह ने कहा कि महिला हमारे समाज में पूज्य है और सदैव इनका स्थान श्रेष्ठ है।
इस मौके पर सैकड़ो छात्राओं सहित शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे
प्रिंसिपल ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम के समापन की घोषणा किया।