आजमगढ़:अपंजीकृत क्लीनिक में गर्भपात के दौरान हुई महिला की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा। डॉक्टर नहीं हैवान। परिजनों का आरोप डॉक्टर ने काट दी महिला की नस,मौत

Azamgarh: Woman dies during abortion in an unregistered clinic, family members create ruckus. Doctor is not a demon. Family members allege that doctor cut woman's vein, leading to her death

रिपोर्ट:चंदन शर्मा

रानी की सराय/आजमगढ़ ।रानी की सराय थाना क्षेत्र के अनौरा के पास एक अपंजीकृत क्लीनिक में गर्भपात के दौरान नस कटने से 32 वर्षीय महिला की मौत हो गई। परिजनों ने हंगामा किया, जिसके बाद क्लीनिक का स्टाफ मौके से फरार हो गये।
क्षेत्र के अनौरा गांव के पास अपंजीकृत क्लीनिक में सोमवार की शाम गर्भपात के दौरान नस कटने से ब्लीडिंग होने के बाद महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। जानकारी होने पर सीओ ने हंगामा करने वालों को समझा-बुझाकर शांत किया। घटना के बाद गर्भपात करने वाली डाक्टर, स्टाफ मौके से भाग खड़ा हुआ। मामला कई घंटे तक अपंजीकृत क्लीनिक पर चलता रहा। सोमवार देरशाम परेशानी होने पर सरायमीर थाना क्षेत्र के भरौली गांव निवासी 32 वर्षीय महिला अस्पताल पर आई। जो रानी की सराय के नेवरही गांव मे मायका है। आरोप है कि अपंजीकृत क्लीनिक में महिला को देखने के बाद गर्भपात कराने की सलाह दी। गर्भपात कराये जाने के दौरान महिला की बच्चेदानी में नस फट गई। उससे महिला की स्थिति बिगड़ गई। हालत बिगड़ने के कुछ देर बाद ही महिला की मौत हो गई। वही क्लीनिक संचालिका ने महिला को जिला मुख्यालय रेफर कर दिया जहां उसे मृत्यु घोषित कर दिया गया मृतका के परिजनों ने अपंजीकृत क्लीनिक पर हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ते देख अपंजीकृत क्लीनिक संचालिका और स्टाफ मौके से फरार हो गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की एक पुत्र है। पति भी इस समय घर पर नहीं था। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कई बार सुर्खियों में आया है क्लीनिक वहीं लोगों ने इस ने क्लीनिक की जांच की मांग की है.

Related Articles

Back to top button