महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की मनाई गई जयंती,आजमगढ़ एसपी ने पुलिस कर्मियों को सत्य निष्ठा की दिलाई दिलाए शपथ,चित्रों पर किया माल्यार्पण

Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri's birth anniversary was celebrated, Azamgarh SP administered oath of truthfulness to the police personnel, garlanded their pictures

आजमगढ़ पुलिस द्वारा मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती । पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ हेमराज मीना द्वारा पुलिस लाइन परिसर में दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर दी गई सलामी,अपर पुलिस अधीक्षक नगर आजमगढ़ शैलेंद्र लाल द्वारा पुलिस कार्यालय में दोनों महापुरुषों के चित्रों पर किया गया माल्यार्पण ।

सभी थानों एवं चौकियों में पुलिसकर्मियों द्वारा महापुरुषों को किया गया नमन,आजमगढ़ पुलिस द्वारा आज दिनांक 02.10.2024 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई । पुलिस लाइन परिसर में पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना द्वारा दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर उनके आदर्शों का स्मरण किया गया । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा, “महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के बल पर स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व किया और पूरी दुनिया के लिए एक प्रेरणा बने। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री जी ने ‘जय जवान, जय किसान’ के नारे के साथ देश की सेवा की और सादगीपूर्ण जीवन के माध्यम से नेतृत्व का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया ।” पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों से अपील की कि वे महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शों का पालन करें। उन्होंने कहा, “इन महान नेताओं के आदर्श हमारे लिए आज भी प्रासंगिक हैं । पुलिसकर्मियों को भी सत्यनिष्ठा, अनुशासन, और सेवा भावना के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए साथ ही दोनों महापुरुषों द्वारा संस्थापित किए गए मानवीय आदर्शों एवं राष्ट्र प्रथम की भावना का स्वयं के अन्तर्मन एवं कार्यस्थल पर उतारने को कहा गया ।अपर पुलिस अधीक्षक नगर आजमगढ़ द्वारा पुलिस कार्यालय में पुलिस अधि0/कर्मचारियों के साथ दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया। सभी थानों व चौकियों में पुलिसकर्मियों द्वारा दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया ।

Related Articles

Back to top button