खबर का दिखा असर:आगन ढाबा को बदनाम करनेवाला अभियुक्त हुआ गिरफ्तार,उसके अन्य साथी अभीभी चल रहे हैँ फरार

Impact of the news: The accused who defamed Aagan Dhaba was arrested, his other associates are still absconding

रिपोर्ट:रोशन लाल

आजमगढ़:जानकारी के अनुसार चार अक्टूबर की रात गंभीरपुर थाना क्षेत्र के लहबरिया के पास स्थित आगन ढाबा मलिक् ने गंभीरपुर थाना पर एक नामजद तहरीर देकर पुलिस को बताया कि उसके ढाबा पर 26 सितम्बर की शाम कुछ ग्राहक भोजन करने आये जिनकी संख्या लगभग आठ बताई गयी है।अररोप है कि यह लोग पहले अपने फरमाइस का मन पसंद भोजन किये इसके बाद जब पैसा देने की बात आयी तो उस ढाबे पर खाने वाले भोजन का विडिओ बनाकर उसे सोसल मीडिया पर यह बताकर वायरल करदिया गया कि यह बकरे का मीट न होकर किसी अन्य जानवर का मीट है।बताया जारहा है कि जैसे ही शोसल मीडिया पर यह खबर वायरल हुयी वहां भोजन करने वालों के होश उड़ गये लोग आगन ढाबा के प्रति तरह तरह् की प्रति क्रिया करने लगे।इस संबंध मे ढाबा मालिक खुर्शीद आलम पुत्र फैजान ग्राम खण्डवारी थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना गम्भीरपुर पर लिखित तहरीर दिया कि दिनांक 26.09.2024 को रात्रि समय करीब 9 से 10 बजे के बीच विपक्षी अभिषेक यादव पुत्र चन्द्रभूषण यादव ग्राम मुजफ्फरपुर थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ अपने साथियों जिनकी संख्या 08 थी द्वारा लहबरिया हाईवे के पास मेरे ढाबा के अन्दर आए, खाने के लिए बकरे का रान मसाला तथा वेज का आर्डर किये खाने के समय गलत तरीके से अभिषेक यादव उपरोक्त द्वारा एक वीडियो बनाया गया कि बकरे का रान मशाला नहीं है किसी और जानवर के माँस होने का अफवाह फैलाने व रेस्टोरेन्ट के मैनेजर के साथ गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दिया, जिसके सम्बंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 372/2024 धारा 351(1)/352 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया।जैसे ही यह खबर हिंद एकता टाइम ने प्रमुखता से चलाया वैसे ही पुलिस सक्रियता दिखाते हुए आरोपित अभियुक्त को गिरफ्तार करके उसे जेल भेज दिया।

Related Articles

Back to top button