प्रदेश की योगी सरकार कुम्भ में अच्छी व्यवस्था के नाम पर दे रही खोखले वादे -अजय राय कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष।
रिपोर्ट:अशोकश्रीवास्तव ब्यूरोप्रमुख घोसी मऊ।
घोसी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का जनपद मुख्यालय से स्वजातीय कार्यक्रम से घोसी वरिष्ठ नेता मनोज सिंह के आवास पर पहुँचने पर कर्यक्ताओ ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। महा कुम्भ में अव्यवस्था को लेकर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार को कटघडे में खड़ा किया।
प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार की करनी और कथनी में बहुत अंतर है। महा कुम्भ को लेकर मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के सभी दावे धरातल पर कही नहीं दिख रहे। लोग जाम से परेशान हैं। जाम के चलते श्रधालुओ को खाने के साथ पीने के पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। प्रदेश के किसान, बुनकर, युवा सभी परेशान है। अधिकारी, कर्मचारी मनमाना कर रहे है। किसान खाद बीज के लिए घंटो लाइन में लगने के बाद मायूस हो कर वापस जा रहा है। मऊ विकास पुरुषस्व कल्पनाथ राय की धरती है। यहाँ कांग्रेस का अच्छा जनाधार है। जल्द ही कांग्रेस मजबूत हो कर सत्ता प्राप्त करेगी।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह,मनोज सिंह,इंतखाब आलम, अरविंद सिंह, प्रदीम सिसोदिया, अब्दुल मन्नान खान,अंबरीश राय एल भारती, वरुण दुबे आदि के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।