पहलगम मे हुए आतंकी हमले के विरोध मे मौन जुलूस निकालकर विरोध किया
A silent procession was held against the terrorist attack in Pahalgam
तहसील संवाददाता सत्येन्द्र सिंह
लालगंज (आजमगढ़ ) जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए कायरता पूर्ण हमले के विरोध मे डॉक्टर वेलफेयर सोसाइटी , लालगंज केमिस्ट एंड ड्रजिस्ट एसोसिएशन व पैथोलाजी यूनियन लालगंज द्वारा संयुक्त रूप से मौन जुलूस निकाल कर विरोध किया गया। महामहिम राष्ट्रपति महोदय भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी लालगंज श्याम प्रताप सिंह व क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश को सौपा गया । डाक्टर्स वेलफेयर सोसाइटी अध्यक्ष एसआर सरोज , लालगंज केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन अध्यक्ष रामाश्रय यादव व पैथोलाजी यूनियन के संयुक्त नेतृत्व में डाक्टरो ने हाथ में काली पट्टी बांध कर सिनेमा हाल तिराहा से ठाकुरद्वारा मन्दिर , खरखस्सी बाबा मन्दिर , कन्या पाठशाला गली , गोला तिराहा , चौक , पुराना अस्पताल , पुलिस चौकी , तहसील के मुख्य गेट , पुराना स्टेट बैक तिराहा से वापस तहसील परिसर पहुंचकर महामहिम राष्ट्रपति महोदय भारत सरकार को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम लालगंज श्यामप्रताप सिंह व क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश पाण्डेय को सौपा। डाक्टर्स एसोसिएशन सहित सयूक्त संगठनों ने घोर निन्दा एवं भर्त्सना करते हुए जांच की मांग करते हुए आक्रमणकारी आंतकियो के खिलाफ कडी से कडी सजा की मांग किये । इस अवसर पर अध्यक्ष डाक्टर्स डाक्टर एसोशिएशन यस आर सरोज , अध्यक्ष लालगंज केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट रामाश्रय यादव , डाक्टर के आर सिंह डॉक्टर राजवंत चौहान,दिव्यांशीश शुक्ला, डॉक्टर पी के राय,डाक्टर अनिल श्रीवास्तव,डाक्टर अनिल विश्वकर्मा,डाक्टर अनवर,डाक्टर सलीम, डाक्टर अरशद,डाक्टर गुलजार,डाक्टर नसीम, डाक्टर नोमान,डाक्टर यम उपाध्याय,डाक्टर सतीश चंद्रा,डाक्टर आर यस त्यागी,डाक्टर बी बी सिंह, डाक्टर राम चन्द्र,डाक्टर श्रीनाथ,डाक्टर सुभाष गुप्ता,डाक्टर पियूष गुप्ता, डाक्टर मनोज,दीप चन्द्र गौड़,शिवराम प्रजापति, रामेश्वर तिवारी,तेज प्रताप गुप्ता,आदर्श राय ,अविनाश प्रजापति,पारस यादव मनीष जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।