संगत पीठ उदासीन संप्रदाय , द्वारा गुरु , पर्व पर हुआ भव्य आयोजन ।

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

विनय मिश्र जिला संवाददाता

बरहज,देवरिया।

बरहज पटेल नगर पुरानी संगत पीठ उदासीन संप्रदाय के बुधवार को सायंकाल गुरु पर्व पर के शुभ वार्षिकोत्सव पर सर्वप्रथम सद्गुरु सम्राट गुरु नानक देव उदासीन आचार्य और गुरु श्री चंद जी महाराज एवं परम पूज्य गुरु राम जी दास महाराज जी के चित्रपट पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि विजय गुप्त समाजसेवी भलुअनी एवं, विशिष्ट अतिथि आश्रम बरहज के पंडित विनय मिश्र रामेश्वर यादव शुभारंभ किया । तथा वही आए हुए आगंतुओं का पीठाधीश्वर महंत परमेश्वर दास जी महाराज द्वारा मुख्य अतिथि सहित आगंतुक अतिथियों का अंग वस्त्र तथा स्मृति चिन्ह देखकर स्वागत किया। कार्यक्रम के शुभ अवसर पर महंत परमेश्वर दास ने गुरु नानक उदासीन संप्रदाय को जीवन पर आधारित श्री गुरु नानक देव जी की धर्म यात्राओं को उनकी उदासियों के रूप में जाना गया तो भगवान श्रीचंद्र जी ने अपने पिता के इस मार्ग का अनुसरण करते हुए सम्पूर्ण विश्व का पैदल भ्रमण करके उस समय के जनमानस में खो चुके विश्वास को जगाया। अपनी यात्राओं के दौरान उस समय के क्रूर शासकों को अपने चमत्कार से प्रभावित कर अपने उपदेशों के माध्यम से ‘शासक-धर्म’ के विषय में बताया। तथा सुंदर झांकी मनमोहन कलाकारों ने प्रस्तुत किया साथ ही भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर अभया नन्द तिवारी ,शिव शंकर बरनवाल उर्फ बाबूलाल शिवजी वर्मा ,अशोक बरनवाल ,प्रदीप जायसवाल ,अशोक श्रीवास्तव, सुरेंद्र बरनवाल, संतोष वर्मा ,अनिल वर्मा, राजेश सर्राफ, कैलाश बरनवाल, महेंद्र बरनवाल, हरेंद्र विश्वकर्मा ,गौतम सिंह डेका, बृजेश बरनवाल ,मुकेश बरनवाल, हरेन्द्र विश्वकर्मा चंदन पांडे गौतम बरनवाल कृष्णा जायसवाल योगेश

गुप्ता अर्जुन भारती आदि रहे ।

कार्यक्रम के अंत में आगंतुकों के प्रति उदासीन संप्रदाय के वर्तमान पीठाधीश्वर परमेश्वर दास ने लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया

कार्यक्रम का संचालन अशोक श्रीवास्तव ने किया

Related Articles

Back to top button