विधान से समाधान कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओं के अधिकारों हेतु विधिक जागरूकता कार्यक्रम।
विनय मिश्र,जिला संवाददाता।
देवरिया।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राष्ट्रीय महिला आयोग नई दिल्ली के संयुक्त निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया देवेन्द्र सिंह के निर्देशन में ‘‘विधान से समाधान‘‘ कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लाक रामपुर कारखाना में महिलाओं के विधिक अधिकारों हेतु विधिक जागरूकता कार्यक्रम का शुभारम्भ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी द्वारा मॉ सरस्वती प्रतिमा का माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी द्वारा विधान से समाधान कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओं के हितार्थ हेतु महिलाओं के कानूनी अधिकार एवं महिलाओं का कार्य स्थल पर लैगिंग उत्पीड़न निवारण एवं लिंग चयन और लिंग निर्धारण के निषेध पर जन जागरुकता तथा लैंगिक समानता हेतु प्रावधानों का प्रचार प्रसार एवं थर्ड जेंडर के मौलिक अधिकार तथा आपदा पीड़ित का अधिकार एवं समान पारिश्रमिक अधिनियम 1976 तथा महिलाओं की सुरक्षा और कल्याण से सम्बन्धित कानूनों के बारे में विस्तार से वर्णन कर उपस्थित महिलाओं को नालसा द्वारा निर्मित विड़ियों को प्रोजेक्टर के माध्यम से भी जागरूक किया गया। उन्होने कहा कि संविधान के द्वारा ही महिलाओं को अपने अधिकार प्राप्त हो रहें है।
सचिव ने कहा कि संविधान द्वारा निर्मित इस गुलिस्तां पर हक आपका भी है। सचिव ने राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा पूरे देश भर में की जा रही कार्यवाहियों को केस स्टडी के माध्यम से उपस्थित महिलाओं को अवगत कराया। जिससे महिलाएं जान सकें कि राष्ट्रीय महिला आयोग किस प्रकार महिलाओं की मदद करती है। तत्पश्चात कार्यक्रम को सम्बोधित करते जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया की ओर से नामित रिर्साेस पर्सन जय प्रकाश तिवारी, संरक्षण अधिकारी बाल संरक्षण इकाई देवरिया एवं रिर्साेस पर्सन विभा पाण्डेय, प्रशिक्षिका, कौशल विकास जन शिक्षण संस्थान,देवरिया द्वारा महिलाओं से संबंधित कानून, एसिड अटैक, दुष्कर्म, अपहरण, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न, घरेलू हिंसा के बारे में , कानूनों के तहत प्रदान किए गए बुनियादी कानूनी अधिकारों और उपायों के बारे में व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना, जिससे उन्हें वास्तविक जीवन स्थितियों में चुनौतियों का सामना करने के लिए उपयुक्त बनाया जा सके। महिलाओं को उनकी शिकायतों के निवारण के लिए उपलब्ध विभिन्न चैनलों यानी एन०सी०डब्ल्यू०ए नालसा, पुलिस, कार्यपालिका, न्यायपालिका और गैर सरकारी संगठनों से संपर्क करने और उनका उपयोग करने की प्रक्रिया तथा विभिन्न विभागों के टोल-फ्री नम्बर के बारें में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। खण्ड विकास अधिकारी, राजीव मोहन त्रिपाठी द्वारा कौशल विकास के साथ-साथ वित्तीय स्वतंत्रता तथा महिला सशक्तिकरण के अन्तर्गत विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में महिलाओं को जागरूक करना के सम्बन्ध में भी चर्चा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर खण्ड विकास अधिकारी, राजीव मोहन त्रिपाठी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
इस अवसर पर जयप्रकाश तिवारी संरक्षण अधिकारी, जिला बाल संरक्षण, इकाई देवरिया, विभा पाण्डेय, प्रशिक्षिका, कौशल विकास जन शिक्षण संस्थान,देवरिया,एवं सम्बन्धित कर्मचारीगण उपस्थित रहें।