भाजपा कार्यकर्ताओं ने सदयता कैम्प लगाकर लोगों को दिलाई सदस्यता ।

विनय मिश्र ,जिला संवाददाता।
बरहज, देवरिया I भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं जयनगर स्थित पहलवान वीर बाबा के स्थल पर सदस्यता
कैप लगाकर सैकड़ों लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई और पार्टी की रीतियों और नीतियों को बताया I
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक दीपक मिश्र शाका के रेफरल कोड पर सैकड़ों लोगों को पार्टी से जोड़ा गया I
सदस्यता कैप्म को संबोधित करते हुए भाजपा नेता अमरेन्द्र गुप्त ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी गरीबो व आमजन के हित में कार्य कर रही है I
सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास ही पार्टी का लक्ष्य है I
निषाद जितेन्द्र भारत ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी भाजपा ने अपनी सदस्यता को शून्य करके पुनः अपने रिकार्ड को तोडा है I
मोदी-योगी के नेतृत्व में देश कीर्तिमान स्तापित कर रहा है I अध्यक्षता पूर्व सभासद सुरेश सोनकर और सञ्चालन सभासद लव कुमार सोनकर ने किया I
इस अवसर पर रामजी सिंह, शौर्य प्रताप सिंह,गुड्डू सोनकर, मनोज सोनकर, बृजेश शर्मा,सूरज मद्धेशिया,सुशील मद्धेशिया सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।



