स्वर्गीय सावित्री देवी की स्मृति में श्री राम कथा का विश्राम दिवस। 

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

विनय मिश्र, जिला संवाददाता।

भागलपुर, देवरिया। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी56 वा वर्ष श्री राम कथा स्वर्गीय श्री सावित्री देवी की स्मृति में चल रहे श्री राम कथा के अंतिम दिवस पर कथा वाचक का सुषमा त्रिवेदी ने कहां की भगवान भक्त के बस में होते हैं भक्त भगवान को भगवान के पावन नाम का स्मरण करके भजन करके अपने बस में कर लेता है रामचरितमानस से उदाहरण देते हुए सुषमा द्विवेदी ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास जी महाराज रामचरितमानस में लिखते हैं कि सुमिरी पवनसुत पावन नामू अपने बस करी रखेउ रामू । श्री हनुमान जी ने भगवान के नाम का जप करके भगवान को अपने बस में कर लिया। भगवान कहते हैं कि हम भक्तों के भक्ति हमारे‌। केवट ने भगवान को अपना लिया विभीषण को भगवान ने अपना बना लिया भगवान अपने‌ नाम जप करने वाले संत महात्माओं को दर्शन देकर अपना बना लिया और अपने संत महात्माओं के हो गए सकल मुनि के आश्रम जाही जाही सुख दिन । कथा के इस कार्यक्रम के दौरान नित्यानंद मिश्रा द्वारा कथा वाचिका को स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कथा के दौरान गिरीश जायसवाल, कुलदीप मौर्य, अश्वनी जायसवाल ,गुड्डू जायसवाल, शिवजी जायसवाल, शिव शंकर जायसवाल, केशव जायसवाल, शत्रुघ्न मिश्रा, आनंद जायसवाल सहित सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने भागवत कथा का आनंद लिया कथा का संचालन रामाज्ञा मिश्रा ने किया।

Related Articles

Back to top button